संस्कृति

समाज की संस्कृति व संस्कार को बचाए रखना जरूरी है -- अमरनाथ साहू

डोंगरगांव  

 कोकपुर  मे परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी जिला साहू संघ के पूर्व महामंत्री व तहसील साहू संघ डोंगरगांव के संरक्षक अमरनाथ साहू थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराम साहू तहसील अध्यक्ष डोंगरगांव ने की, विशेष अतिथी के रूप मे तहसील के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक हेमंत साहू सम्मिलित हुए।


भक्त माता कर्मा का विधिवत पूजा अर्चना कर सामूहिक आरती किया गया, परिक्षेत्र कार्यालय मे  ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथी की आसंदी से पूर्व महामंत्री अमरनाथ साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज का शैक्षणिक, आथिर्क, सामाजिक व राजनीतिक विकास तेजी से हो रहा है, पर अपने समाज की संस्कार संस्कृति को बचाए रखना जरूरी है।  समाज के लोग राजनीतिक विकास करे पर समाज के अंदर राजनीति न करे।

तहसील संरक्षक हेमंत साहू ने भक्त माता कर्मा के जीवन गाथा का  बखान किया तथा सामाजिक कुरितियो को दूर करने का आव्हान किया। कार्यक्रम को परिक्षेत्र अध्यक्ष बेलस साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मे पूर्व सरपंच ठाकुर राम साहू, परिक्षेत्र पदाधिकारी यादो राम साहू सचिव, कोषाध्यक्ष खेमचंद साहू, उपाध्यक्ष मोहनी साहू, संगठन सचिव गोविन्दा साहू,मोहन साहू,प्रीतम साहू, पोवादास साहू, प्रभा साहू, दया राम साहू, देवेन्द्र साहू, ग्राम अध्यक्ष प्रकाश साहू, सचिव नोहर साहू ,आदि सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण पदाधिकारी व सामाजिकजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव यादो राम साहू ने की तथा आभार प्रदर्शन  ग्राम अध्यक्ष प्रकाश साहू ने किया।

Leave Your Comment

Click to reload image