संस्कृति

धरसींवा के सांकरा गणेश पंडाल में पहुंचे JCP प्रमुख बघेल, भव्य आरती में हुए शामिल

 गोविंद राम ब्यूरो रिपोर्ट
धरसींवा/सांकरा,


आज धरसींवा के सांकरा स्थित गणपति पंडाल में JCP प्रमुख बघेल ने गणेश भगवान के दर्शन किए और भव्य आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली एवं संगठन की प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष CKS गोविन्द वर्मा और JCP जिला उपाध्यक्ष आदित्य बघेल ने आत्मीय स्वागत कर JCP प्रमुख का अभिनंदन किया।
भव्य आयोजन में सैकड़ों सेनानी भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर प्रमुख के साथ लंबी बातचीत हुई।जिला उपाध्यक्ष CKS गोविन्द और जिला उपाध्यक्ष आदित्य बघेल ने कहा यह हमारा सौभाग्य है कि JCP प्रमुख धरसीवां की धरती पर पहुंचे। उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है

वहीं JCP प्रमुख बघेल ने पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा जिला उपाध्यक्ष गोविन्द और जिला उपाध्यक्ष आदित्य बघेल का कार्य प्रेरणादायक है। संगठन को मजबूत बनाने में इन दोनों का योगदान उल्लेखनीय है
भेंट–मुलाकात के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “जोहार छत्तीसगढ़” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजा दिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave Your Comment

Click to reload image