महर्षि कश्यप जयंती समारोह एवं भव्य शोभायात्रा, प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान 30 को...
विधायक ब्यास कश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगा संपन्न..
आयोजन में केशरवानी/गुप्ता वैश्य समाज के लोग होंगे बड़ी संख्या में शामिल
चांपा
। स्थानीय नगर केशरवानी वैश्य कल्याण समिति चांपा में 30 अगस्त 2025 शनिवार को केशरवानी गुप्ता वैश्य समाज के गोत्राचार्य महर्षि कश्यप जी की जयंती के सुअवसर पर इस वर्ष भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा से होगी, जो नगर के गांधी भवन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुनः गांधी भवन पहुंचेगी।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाज की परंपराओं को दर्शाने वाले विशेष आयोजन प्रमुख आकर्षण होंगे। समाज के वरिष्ठजनों, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन इस अवसर पर शामिल होंगे।
मंचीय समारोह के अंतर्गत महर्षि कश्यप जी की पूजा अर्चना, समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज के बच्चे जो कई विशिष्ठ स्थानों पर चयनित हुए हैं का सम्मान जांजगीर चांपा के लोकप्रिय विधायक ब्यास कश्यप के मुख्य आतिथ्य में तथा नगरपालिका चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, चांपा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता एवं छ. ग. केशरवानी वैश्य सभा के प्रदेश मंत्री शिव केशरवानी के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम समापन पश्चात स्नेह भोज भी आयोजित है।
आयोजन समिति ने चांपा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।