वैदिक ऋषि कश्यप जयंती ! सृष्टि के सृजक कहे जाने वाले महर्षि कश्यप जयंती समारोह ,30अगस्त को होगा
इस पवित्र अनुष्ठान को सफल बनाने समाज के पदाधिकारियों की सक्रियता ।
न्यूज़ जांजगीर-चांपा ।
सृष्टि के सृजक कहे जाने वाले सप्त ऋषियों में से एक, वैदिक ऋषि महर्षि कश्यप की जन्म-जयंती समारोह कोसा, कांसा एवं कंचन की नगरी चांपा में इस बार हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जाएगी। इस हेतु आयोजन से पूर्व कार्यक्रम हेतु समाज के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक दिनांक 3 अगस्त, 2025 दिन रविवार को एक आयोजित की गई । वैश्य समाज की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नगर के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा
, जिन्होंने वर्ष 2024 -2025 सत्र में 5 वीं, 8वीं और कक्षा 10 वीं में 80 प्रतिशत या फिर अधिक अंक हासिल किया हैं , साथ ही साथ विशिष्ट योग्यता प्राप्त विद्यार्थियों को भी सम्मान किया जायेगा । कश्यप जयंती मनाने के लिए समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निवेदन किया गया हैं कि वे अपनी प्रतिष्ठान 30 अगस्त दिन शनिवार को आधे दिन या फिर दोपहर 2 बजें के बाद बंद रखें । और आयोजन को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए भागीदारी दे
। इस अवसर पर महर्षि कश्यप जी को जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाला जायेगा जिससे सब लोगों की भागीदारी रहे । शोभायात्रा के बाद चाय,नास्ता और रात्रि में सभी परिवारों के लिए स्नेह मिलन उपरांत स्वसुवादु भोजन की व्यवस्था रखी गई हैं ।
आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का मार्गदर्शन, उपस्थिति, भागीदारी और भरपूर सहयोग समिति को मिलेगा ऐसी उम्मीद की जा रही हैं । केसरवानी वैश्य समाज चांपा के अध्यक्ष डॉ मूलचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष सौरभ केसरवानी, सचिव गौरव गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष देवीप्रसाद गुप्ता ने चर्चा करते हुए बताया कि हम-सब मिलकर इस पवित्र अनुष्ठान को सफल बनाने का प्रयास करें ।