राज्य
लोगो की मांग डॉ शिवा जायसवाल सिविल अस्पताल में हो पदस्थ खरसिया,समाज और सेवा के अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डॉक्टर शिवा जायसवाल हो चुके है सम्मानित
खरसिया
आपको बता दें की डॉक्टर शिवा जायसवाल से मरीज इलाज कराना चाहते है परन्तु अभी डॉक्टर शिवा जायसवाल रायगढ़ जिला अस्पताल में पदस्थ है कुछ टाइम खरसिया के सिविल अस्पताल में डॉ जायसवाल ने सेवा दी है और अपनी सेवा से लोगो का दिल जीत लिया है अब खरसिया की जनता डॉ शिवा जायसवाल को सिविल अस्पताल में सेवा दें जनता की यह माग है जिला प्रशासन से निवेदन है की डॉ जायसवाल को खरसिया पदस्थ किया जाये

खरसिया पुलिस द्वारा बेहतर सेवा देने के लिए सम्मानित हो चुके है डॉ जायसवाल
नव आस्था ने पौधरोपण कर मनाई विश्व पर्यावरण दिवस
जांजगीर चाम्पा
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार 5 मई को राजापारा चाम्पा स्थित एक बगीचे में समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली नव आस्था जन विकास सेवा समिति की इकाई द्वारा पौधरोपण किया गया। संस्था की कार्यक्रम प्रबंधक नेहा भारत ने बताया कि धरती में प्रकृति को संजो कर रखना सभी की जिम्मेदारी है। पेड़ पौधों से धरती हरा भरा होता है जो प्राण वायु से लेकर मृदा की कटाव को रोकने के साथ पानी के स्त्रोत को बेहतर रखता है। इसके अलावा खनिज संपदा भी निर्मित होती है, पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन का कल्पना भी नामुमकिन है। आधुनिकता के इस दौर मे कल कारखानों और शहरीकरण के नाम पर पेड़ पौधों व जंगलों को नष्ट किया जा रहा है।
प्रकृति के बचाव के लिए प्रतिबद्ध होकर प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में नव आस्था की टीम ने पौधरोपण किया और उसे पेड बनाने के लिए संकल्प लिया। संस्था द्वारा उसकी संरक्षण के लिए यहा के कर्मचारी को जिम्मेदारी भी सौपी गई। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष पौधरोपण किए जाते है। समाज कार्य के क्षेत्र मे इनके द्वारा एचआईवी एड्स के लिए कार्य किए जाते है, इस संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से लोगो मे जागरूकता फैलाने से लेकर शिविर लगा कर जांच भी कराए जाते है। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान धनंजय देवांगन, प्रिया मंडल, संध्या निर्मलकर, चेतन साहू, सलीम कुरे॔ व खुशबु पटेल उपस्थित रही।
जेपी गुप्ता चांपा थाना प्रभारी और सागर पाठक साइबर थानेदार की संयुक्त टीम ने लाखों रुपए की मोबाइल चोरी की घटना को कुछ घंटों में चोरों को किया गिरफ्तार
चाम्पा,
गणेश मोबाइल शॉप में रात्रि में चोरी करने वाले चोर गिरोह को पकड़ने में मिली सफलता साइबर सेल एवं थाना चांपा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक एवं 03 आरोपी सहित कुल 05 शामिल*
आरोपियों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर करीबन 07 लाख रुपए का मोबाइल एवं अन्य सामग्री किया गया था चोरी*
चोरी के दौरान डायल 112 की पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता ने आरोपियों को पुलिस की वाहन आने की भनक लगते ही भागने पर मजबूर कर दिया जिससे आरोपियों द्वारा बड़ी चोरी को अंजाम नहीं दे पाया*
रिपोर्ट के महज 10 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
शतप्रतिशत माल बरामद, आरोपियों के कब्जे से चोरी गए मोबाइल एवं अन्य सामग्री, घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल एक्टिवा कुल जुमला कीमती 10 लाख रुपए को किया गया बरामद*
आरोपियों के घटना स्थल में आने एवं भागने के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज ने आरोपियों की पहचान में महत्व पूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें अलग अलग स्थानों से पकड़ने में मदद की*
आरोपियों का नाम
1. मणिशंकर कश्यप उर्फ गोलू पिता रथराम कश्यप उम्र 18 साल निवासी महंत भाटापारा थाना नवागढ़
2. हिमेश हंसराज उर्फ बखला पिता गंगाराम उम्र 19 साल निवासी कमरीद थाना सारागांव
3. देवव्रत सिंह उर्फ बिट्टू पिता उमेश सिंह उम्र 18 साल 6 माह निवासी महंत चंडी दाई पारा थाना नवागढ़
प्रकरण में शामिल 02 विधि से संघर्षरत बालक
पुलिसअधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, एसडीओपी चांपा, श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चाम्पा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
स्थानीय नगर के सुभाष चौक में स्थित गणेश मोबाइल दुकान चांपा में 7 मई की दरमियानी रात्रि करीबन 3:00 बजे अज्ञात आरोपियों के द्वारा मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इसी दौरान थाना चाम्पा से डायल 112 वहां पेट्रोलिंग करते हुए मौके पर पहुंचने से आरोपियों ने पुलिस आने की भनक लगने से दुकान से हड़बड़ी में 18 नग मोबाइल एवं अन्य सामान को चोरी करके मौके से फरार हो गए थे। पुलिस घटना स्थल पहुंची तो देखी दुकान का शटर ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस टीम के द्वारा दुकान संचालक को दी गई थी। सूचना मिलने पर दुकान संचालक ने आकर अपने मोबाइल दुकान को देखा तो इसके दुकान का शटर टूटा हुआ था एवं कांच को तोड़ कर अज्ञात चोर घुसे थे । दुकान चेक करने पर आरोपियों के द्वारा इसके दुकान से अलग -अलग कंपनी का मोबाइल जिसमें सैमसंग, आईफोन, विवो, नथिंग कम्पनी के कुल 18 नग मोबाइल एवं अन्य सामग्री जिनकी कुल कीमत करीबन 07 लाख रुपए है, जिसको चोरी कर लिया गया है कि सूचना पर थाना चांपा में तत्काल अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप*के नेतृत्व में तत्काल साइबर टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपियों के संबंध में पता तलाश किया गया मोबाइल दुकान के संचालक द्वारा अपने दुकान में पर्याप्त संख्या में अच्छी क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाया है जिसके फुटेज को चेक करने पर आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिला ततपश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के घटना स्थल में आने एवं भागने के संभावित 25 किलो मीटर के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए तकनीकि जानकारी के आधार पर अलग- अलग स्थानों से 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक एवं 03 आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को पकड़ा पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करते रहे परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोबाइल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 18 नग मोबाइल, ब्लूटूथ, सेल्फी स्टैंड, इयर फोन बैगरह 07 लाख रुपए एवं घटना में प्रयुक्त हथोड़ा, पाना, मोटर साइकिल, एक्टिवा कीमती करीबन 03 लाख रुपए कुल जुमला कीमती 10 लाख रुपए को जप्त किया गया जाकर 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में शामिल 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, सायबर टीम सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, अर्जन यादव, श्रीकांत सिंह, आनंद सिंह, हजारी लाल मेरसा थाना चाम्पा से उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सउनि अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, प्रकाश राठौर, आर. डीकेश्वर साहू, मुद्रिका दुबे, सुमंत कंवर, माखन साहू, डायल 112 का आरक्षक सचिन एक्का एवं सोहन करियारे का सराहनीय योगदान रहा।
चांपा चैंबर ऑफ कॉमर्स इकाई सुनील सोनी और नपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव एवं सीएआईटी अध्यक्ष राजन गुप्ता ने कहा है कि चांपा थाना प्रभारी और साइबर सेल प्रभारी की संयुक्त टीम ने नगर में चोरी की घटना में गणेश मोबाईल संचालक के रिपोर्ट दर्ज पश्चात 10 घंटे के भीतर लाखों रुपए के मोबाइल बरामद होने पर पुलिस प्रशासन की टीम को श्री फल और शाल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किए गए नगर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जिसे नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील साधवानी ने भी सराहा है तथा चांपा प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा ने कहा है कि चांपा शहर में अपराध होने पर पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने की बात कही गई है इसी क्रम में जिले के एसपी विजय पांडे और एसडीओपी यदुमणि सिदार नगर निरीक्षक जेपी गुप्ता को श्री फल एवं कोसे का शाल भेंट कर सराहनीय कार्य के लिए उन्हें बधाई दी इस अवसर पर प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार शैलेश शर्मा ,गौरव गुप्ता ,विवेक शर्मा ,विक्रम तिवारी संतोष प्रधान ,बलराम पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे
जिला ओलंपिक संघ का हुआ बैठक 23 जून को होगा ओलंपिक दौड़ एवं सम्मान समारोह जांजगीर-चांपा,
जिला ओलंपिक संघ जांजगीर चाम्पा का वार्षिक बैठक 7 जून को नेताजी चौक सुल्तानिया चेम्बर जांजगीर में सम्पन्न हुआ, बैठक में आगामी 23 जून अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर ओलम्पिक दौड़ एवं वरिष्ठ खेल प्रशिक्षकों, नेशनल खिलाड़ियों एवं ओलंपिक दौड़ में टॉप टेन आने वाले महिला पुरूष धावकों का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया

,इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष अमर सुल्तानिया, अध्यक्ष हितेश यादव सचिव जितेंद्र तिवारी संयोजक गोपेश्वर कहरा, संयुक्त सचिव वरुण पाण्डेय सहित क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष राजीव ठाकुर, नेटबॉल संघ के राजेश राठौर हाँकी संघ के राकेश गढेवाल,कराते संघ के वरुण पाण्डेय,शिक्षा विभाग के जिला खेल अधिकारी प्रेमलाल पाण्डेय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के एस एस बघेल,फेंसिंग तलवारबाजी संघ के रूखमणी रानू, मधु विश्वकर्मा, हैंडबॉल संघ के नरेंद्र राठौर, फुटबॉल संघ के अमितेश राठौर,रमेश सोनवानी, शनतरंज संघ के देवेंद्र यादव,हैंडबॉल संघ के गौरव कटकवार, गौरव साहू, बॉलीबाल संघ के भीम प्रसाद श्रीवास, रग्बी संघ के चंद्रशेखर महतो सहित विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी उपस्थित रहे,बैठक में प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा, पेयजल, पुरस्कार, प्रमाणपत्र,सहित गरिमापूर्ण आयोजन की व्यवस्था के सम्बंध में विस्तृत चर्चा एवं रूपरेखा तैयार किया गया बैठक को अमर सुल्तानिया, गोपेश्वर कहरा, हितेष यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रेमलाल पाण्डेय,ने सम्बोधित किया बैठक का संचालन वरुण पाण्डेय ने किया
एस डी एम प्रवीण तिवारी ने संभाला कार्यभार:बोले- बेहतर स्वास्थ ,सुगम यातायात और सुंदर शहर मेरी प्राथमिकता
खरसिया
खरसिया अनुभाग में पदस्थापना के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व माननीय प्रवीण तिवारी ने नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग सीएमओ विक्रण भगत उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी सभी पार्षदों गिरधारी लाल गबेल, अरुण चौधरी, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, उमाशंकर शर्मा और खरसिया के गणमान्य नागरिकों के साथ खरसिया नगर का भ्रमण किया एवं नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए साफ सफाई पौधारोपण और विशेष रूप से चंदन तालाब वार्ड नंबर 10 डबरी तालाब वार्ड नंबर 17 स्पोर्ट्स कंपलेक्स वार्ड नंबर 18 के जीर्णोद्धार की प्रशंसा करते हुए गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। माननीय एसडीएम महोदय ने स्वयं तालाबों में उतरकर कार्य करवाने के निर्देश दिए एस डी एम प्रवीण तिवारी ने कहाँ सुंदर शहर, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा,सुगम यातायात होंगी प्राथमिकता
पुरातात्विक हवेली में पर्यटकों हेतु विश्राम गृह बनाने की योजना ऐतिहासिक राजोबादेव (मगरदर्रा] पहाड़ी को विकसित किया जाएगा इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया
बालाघाट
/इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट के संग्रहाध्यक्ष डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार के नेतृत्व में विधान सभा क्षेत्र परसवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मगरदर्रा में पर्यटकों को विश्राम हेतु [हेरिटेज] पुरातात्विक महत्व की खंडित भग्नावशेष हवेलियों का आकस्मिक निरीक्षण दिनांक 8 जून 2025 को किया। निरीक्षण के दौरान चिन्तामन पटले वयोवृद्ध 85 वर्षीय से भेंट हुई। उन्होंने अपने पुर्खो की 18 वीं सदी की हवेली में लेकर गये। उन्होंने स्पष्ट बताया वे इस हवेली को तोड़कर, नया भवन बनाने चाहते थे
, किन्तु पुरातत्व नियम धरोहर संरक्षण के तहत इसे ध्वस्त नहीं किया, बंदरों का आवागमन हमेशा इस हवेली में होता रहता था, जिसके कारण कवेलू क्षतिग्रस्त होते-रहते थे, नुकसान ज्यादातर होता था, इसलिए कवेलू की जगह आकर्षक टीन लगाकर, हवेली का सुधारीकरण किया गया है। जो लकड़ी के अवशेष हवेली से निकले है, जिनकी नक्काशी आकर्षक है, उन्हें इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट में संरक्षित करने के लिए भेजा जायेगा। उक्त अवसर पर डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष ने अपने विचारों से अवगत कराया कि पर्यटक हमेशा भेड़ाघाट [जबलपुर], कान्हा किसली आते-जाते रहते है, उन्हें बालाघाट जिले की पुरातात्विक धरोहरों जैसे पादरीगंज की देवडोगरी, चांगोटोला,लामटा का नरसिंह मंदिर, ढुटी बांध,चरेगांव,मगरदर्रा का राजोबादेव, नेवरगांव (स.) के पुरातात्विक महत्व के अवशेष के बारे में उन मार्गों,स्थानों पर बोर्ड लगाकर अवगत कराया जाएगा और उनके विश्राम हेतु यह पुरातात्विक महत्व की हवेली उपयुक्त प्रतीत होती है। जिस पर चिन्तामन पटले ने अपनी सहमति व्यक्त की है।

डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष ने बताया विधान सभा परसवाड़ा में सर्वाधिक पुरातात्विक महत्व के भग्नावशेष यत्र-तत्र बिखरे पड़े है, उन स्थलों पर इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान शाखाओं का गठन करते हुए, पुरातात्विक महत्व के स्थलों की प्रतिमाओं को पीलर बनाकर व्यवस्थित रुप से रखा जाएगा, प्रतिमाओं का काल उन पिलरों पर अंकित किया जायेगा, टीन शेड, दरवाजा लगाकर संरक्षित और सुरक्षित किया जायेगा। समस्त प्रतिमाओं का पंजीयन किया जाएगा, जो ग्राम पंचायत स्तर पर संरक्षित नहीं कर सकती, उन प्रतिमाओं को संग्रहालय लाकर संरक्षित किया जायेगा, इन ग्राम पंचायतों में प्राचीन काल के अवशेष बर्तन, नागर-बखड़ आदि को संग्रहित किया जायेगा, वैसे ही प्राचीन कुंऐं को भी संरक्षित किया जाएगा। आकस्मिक निरीक्षण दौरान राजेन्द्र कुमार ब्रम्हे, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मण्डल नागपुर, सतीश भारद्वाज सदस्य पुरातत्व, ग्राम मगरदर्रा के रामदयाल राहंगडाले, यदुनन्दन पटले, रमेश पारधी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत आदि उपस्थित थे।
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला-जांजगीर के तत्वाधान में अमृतधारा के अंतर्गत बड़ी ग्यारस पर श्याम प्रेम मंदिर में वितरण किया गया शरबत,,,,
जांजगीर चांपा
बड़ी ग्यारस के उपलक्ष पर मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन-4 अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल के नेतृत्व मे विश्व बड़ी ग्यारस के अवसर पर श्याम प्रेम मंदिर खोखासा फाटक के पास स्थित मंदिर में भीषण गर्मी को देखते हुए अमृतधारा के अंतर्गत शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ था सभी श्याम भक्तों द्वारा शरबत ग्रहण किया गया और शाखा का धन्यवाद किया गया
शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कहा कि हमारी शाखा द्वारा लगातार ऐसे जनहित कार्य किया जा रहा है जो समाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इसी के तहत हमारे द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ी ग्यारस के उपलक्ष पर खोखसा फाटक के पास स्थित श्याम प्रेम मंदिर में अमृतधारा के अंतर्गत लगभग 200 लीटर रूअफजा एवं नींबू शरबत बनाकर वितरण किया गया जिसे श्रद्धालुओं द्वारा ग्रहण किया गया और शाखा का धन्यवाद ज्ञापित किया मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शाखा के समस्त सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे
उक्त कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा से नारी चेतना संयोजक श्रीमती शिखा अग्रवाल अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल, सचिव श्रीमती मनीषा अग्रवाल
कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम जगनी श्रीमती अनीता अग्रवाल श्रीमती अनुपमा गोयल श्रीमती सरिता शर्मा श्रीमती सुधा झाझडिया सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।
"आरटीआई, साक्ष्य और पंचायती राज अधिनियम: नागरिकों के अधिकारों को समझना" विषयक वेबिनार का सफल आयोजन
चाम्पा
,मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआरसीसीबी) ने "आरटीआई, साक्ष्य और पंचायती राज अधिनियम: नागरिकों के अधिकारों को समझना" विषय पर एक वेबिनार का सफल आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्देश्य नागरिकों को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और शासन में पारदर्शिता के महत्व के बारे में जागरूक करना था।
एनएचआरसीसीबी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार मार्गदर्शन में बेबीनार आयोजन हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जतिंदरपाल सिंह, लीगल एंबिट के संस्थापक एवं एनएचआरसीसीबी के राज्य सलाहकार महावीर पारीक , सह संस्थापक सरदार तारा सिंह जैसे प्रतिष्ठित वक्ताओं ने हिस्सा लिया। एवं बेबीनार का संचालन श्री प्रभात मिश्र जी ने किया
डॉ जतिंदरपाल सिंह ने अपने उद्घाटन संबोधन में इन अधिनियमों के महत्व और नागरिक सशक्तिकरण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। महावीर पारीक ने तीनों अधिनियमों—सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, और पंचायती राज अधिनियम—पर संक्षिप्त परिचय कराया एवं सरदार तारा सिंह ने भी आरटीआई और पंचायती राज अधिनियमों के व्यावहारिक पहलुओं और उनके महत्व पर विस्तृत और गहन जानकारी प्रदान करते हुए मूल्यवान दृष्टिकोण साझा किए।
*अधिनियमों की संक्षिप्त जानकारी:*
- *सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005:* यह अधिनियम नागरिकों को सार्वजनिक प्राधिकरणों से जानकारी प्राप्त करने का अधिकार देता है, जिससे शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। यह भ्रष्टाचार को कम करने और लोकतंत्र को मजबूत करने का एक शक्तिशाली उपकरण है।
- *भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872:* यह कानून न्यायिक प्रक्रियाओं में साक्ष्य की स्वीकार्यता, प्रासंगिकता और मूल्यांकन को नियंत्रित करता है। यह सुनिश्चित करता है कि अदालतों में केवल विश्वसनीय और प्रासंगिक साक्ष्य ही प्रस्तुत किए जाएं, जिससे न्यायिक निर्णय निष्पक्ष हों।
- *पंचायती राज अधिनियम, 1992:* 73वें संविधान संशोधन के तहत, यह अधिनियम ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को सशक्त करता है। पंचायतों को विकास, योजना और निर्णय लेने की शक्तियां प्रदान कर यह ग्रामीण भारत में लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है।
वेबिनार का समापन एक आकर्षक प्रश्नोत्तरी सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ताओं ने उनके सवालों के स्पष्ट और उपयोगी जवाब दिए।
*मुख्य आकर्षण:*
- आरटीआई, भारतीय साक्ष्य और पंचायती राज अधिनियमों पर विस्तृत चर्चा
- विशेषज्ञ वक्ताओं से कानूनी और व्यावहारिक जानकारी
- इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से जागरूकता और भागीदारी
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वेबिनार की प्रशंसा की और कहा कि यह आयोजन नागरिकों के अधिकारों और शासन में पारदर्शिता के महत्व को समझने में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नागरिकों में जागरूकता बढ़ती है और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग हो पाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआरसीसीबी) की यह पहल सराहनीय है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा।
एनएचआरसीसीबी के बारे में:*
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआरसीसीबी) मानवाधिकारों की रक्षा, अपराध नियंत्रण और शासन में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक प्रमुख संगठन है। यह नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
आज के बेबीनार में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जतिंदरपाल सिंह ने छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले 29 जून के प्रदेश अधिवेशन हेतु देश भर के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया
संपर्क:*
अधिक जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें:
श्री प्रभात कुमार
राष्ट्रीय समन्वयक, एनएचआरसीसीबी
वेबसाइट: [www.Nhrccb.org]
फोन: [+919111730311]
विश्व पर्यावरण दिवस पर एन एचआर सी सी बी छत्तीसगढ़ टीम द्वारा कई आयोजन
जांजगीर चाम्पा
प्रति वर्ष की तरह इस बार भी विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के छत्तीसगढ़ टीम में कई जिला एवं ब्लाक स्तर पर कई गतिविधियों का प्रदर्शन हुआ । इस अवसर पर रायगढ़ टीम द्वारा कई जगहों पर पौधे लगाये गए । तमनार टीम द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ ।जशपुर जिले में भी प्रसाशनिक अधिकारिओ के साथ पौधे लगाये गए। सारंगढ़ बिलाईगढ़ टीम द्वारा पौधे लगाये गए। जांजगीर चाम्पा में पर्यावरण दिवस पर मुख्य मार्ग पर शिविर लगाया गया जिसमे पर्यावरण दिवस हेतु फलदार पौधे का देखभाल के साथ लगाने वाले को वितरण किया गया साथ ही म्यूजिक सिस्टम द्वारा जागरूकता गीत लगाया गया। इसी अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया
जिसमे जागरूकता पर्चे घर घर दुकानों में जाकर वितरण किये गए जिससे आज कल होने वाले फ्रॉड से बचा जा सके। साथ आपरेशन सिंदूर की सफलता हेतु बधाई दी गयी । इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी संभाग पदाधिकारी जिला एवं ब्लाक पदादिकारी सदस्य एवं वालेंटियर उपस्थित थे इस अवसर पर प्रदेश सरंक्षक श्री दिलीप साहू द्वारा शासकीय स्कूल में एक पौधा माँ के नाम पर लगाते इस वर्ष 2000 पौधे पुरे देखभाल के साथ लगाने का संकल्प लिया । इस अवसर पर एन एच आर सी सी बी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ जतिंदरपाल सिंह ने टीम के द्वारा जिनके द्वरा गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया उनके कार्यो की सराहना करते हुए कहा की इस कार्य को निरंतर रखते जागरूक करने का प्रयास करते रहें ।
ऑफिस में मलाई दार शाखा में बाबू गिरी कर शिक्षकीय कार्य से बचने अटैचमेंट खेल में माहिर व्याख्याता के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत।
जांजगीर-चांपा
शासकीय स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे युक्तियुक्तकरण अभियान के बीच अब शिक्षकों द्वारा कार्यालयों में ‘अटैचमेंट’ लेकर मूल कार्य से बचने की प्रवृत्ति सवालों के घेरे में है।इसी संदर्भ में गणित विषय के व्याख्याता दिनेश राठौर के खिलाफ भाजयुमो जिला महामंत्री सोनू यादव ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एक व्याख्याता लंबे समय से डीईओ कार्यालय में अटैचमेंट के माध्यम से मलाईदार शाखा में पदस्थ हैं और वास्तविक शिक्षकीय कार्य से बचते आ रहे हैं।ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जब एक ओर शालाओं में गणित जैसे विषयों के शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं, वहीं व्याख्याता कार्यालय में बाबूगिरी करते हुए पदस्थ बने हुए हैं। यह स्थिति न केवल शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावित कर रही है बल्कि युक्तियुक्तकरण की भावना के भी विपरीत है।सोनू यादव ने कलेक्टर से मांग की है कि उक्त व्याख्यता का डीईओ कार्यालय से अटैचमेंट तत्काल निरस्त किया जाए तथा उन्हें उनके मूल संस्था शासकीय हाईस्कूल धुरकोट में पदस्थ किया जाए, ताकि छात्रों को विषय विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध हो सकें।शिक्षा विभाग में जारी ‘अटैचमेंट संस्कृति’ पर यह एक बड़ा सवाल है, जो युक्तियुक्तकरण के क्रियान्वयन और शिक्षकों की वास्तविक उपयोगिता के मूल्यांकन को लेकर प्रशासन की सजगता की माँग करता है।
वहीं शासकीय प्राथमिक शाला चौड़ीपारा में पदस्थ पत्नी का डीईओ कार्यालय में अटैच होने का लाभ मिलता है मेहरबान रहते है डीईओ और बीईओ चूंकि पति उच्च कार्यालय में अटैच और कार्यवाही कैसे हो भला ज्ञात हो कि की स्टॉप के साथ आए दुर्व्यवहार और और तानाशाही रवैया से बच्चों के ऊपर बुरा असर पड़ता है साथ ही वह पदस्थ होने के बाद आज पर्यंत तक न शाला समय पर पहुंचते है न समय तक रुकती है जिससे बच्चों की पढ़ाई पर गहरा असर हो रहा है अन्य स्टॉप पर स्कूल में सीनियर होने और पति का उच्च कार्यालय में अटैचमेंट का रौब जमाते रहते है ग्रामीणों से कई बार शिकायत के बाद भी वो अपने कार्यशैली पर सुधार करने की बजाय तानाशाही रवैया अपनाती है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित दो-दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यक्रम राघवेंद्र राव सभागार बिलासपुर में सम्पन्न । शशिभूषण सोनी, डॉ रविन्द्र द्विवेदी तथा डॉ श्रीमति कुमुदिनी द्विवेदी राज्य स्तरीय पुरस्कार से किए गए सम्मानित ।
जांजगीर-चांपा / बिलासपुर
पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति ,नगर पालिक निगम, वन विभाग तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण विभाग बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में राघवेंद्र राव सभागार बिलासपुर में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस समारोह-2025 में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ साहित्य सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभ्यागत बेलतरा विधायक माननीय सुशांत शुक्ला, माननीय न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण बाजपेयी, राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव डॉ अभिलाषा बेहार,पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ विवेक तिवारी , प्रयास सेवा संस्थान बिलासपुर के अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र दुबे , वरिष्ठ पत्रकार प्राण चड्डा , शिवप्रताप साव के विशिष्ट आतिथ्य तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विश्व विद्यापीठ गोपालगंज की अध्यक्षता में हुआ । समारोह का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया ।
मध्यान्ह 03 बजें से राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर शहर के कवियों के साथ जांजगीर-चांपा जिले के मूलतः चांपा से डॉ रविन्द्र द्विवेदी, उनकी सहधर्मिणी तथा प्राचार्य डॉ कुमुदिनी द्विवेदी व शशिभूषण सोनी ने कविता पाठ किया । संध्या 05 बजें से आमंत्रित कवियों, साहित्यकारों , कलाप्रेमियों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया । इस अवसर पर साहित्यिक-सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए शशिभूषण सोनी, डॉ रविन्द्र द्विवेदी तथा डॉ कुमुदिनी द्विवेदी को राज्य स्तरीय साहित्य सेवा सम्मान से नवाजा गया ।
परिवार को बचाने के लिए भागीरथ प्रयास करनी होगी ही - डॉ रजनीश ।
आज़ गंगा दशहरा हैं , हमें परिवार बचाने के लिए भागीरथ प्रयास करनी चाहिए । गंगा के साथ-साथ अरपा के दुषित पानी को साफ करने के लिए हमें पहल करनी होगी । हमें भी मिलकर प्रयास करना होगा , अरपा में दूषित पानी रोकना हमारा कर्तव्य हैं उक्ताशय के विचार डॉ रजनीश जी ने कही । प्लास्टिक बोतल पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बोतल का पानी पीने से हार्ट अटैक आ रहा हैं । जब-तक पर्यावरण पर अत्याचार बंद नहीं कर सकते,तब तक कोई समाधान नहीं निकलने वाला नहीं । हम एक बच्चें की तरह पेड़-पौधों की रक्षा करे । पर्यावरण संवर्धन जरुरी हैं । पानी का दुरुपयोग ना करें बल्कि पानी को बचाने पर चर्चा करे । दैनिक जीवन में ही पानी बचाना और पौधें लगाना होगा। कार्यक्रम को विधायक सुशांत शुक्ला, डॉ अभिलाषा बेहार, राजीव नयन शर्मा और संचालक राघवेंद्र दुबे ने भी संबोधित किया ।
05 जून द्वितीय दिवस भी विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन ।
समारोह में सहभागी तथा दैनिक स्वदेश ज्योति के लेखक शशिभूषण सोनी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को द्वितीय दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन राघवेंद्र राव सभागार में किया गया । स्कूली बच्चों और आम नागरिकों के लिए चित्र प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ विवेक तिवारी ने कहा कि 5 जून सुबह 10 बजें से बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सायंकाल 6 बजे से पालीथीन से पर्यावरण प्रदुषण विषय पर केद्रीत संगोष्ठी उपरांत पर्यावरण मित्र, साहित्य सेवा सम्मान, समाजसेवी सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर नई दिल्ली में 31 मई से 01 जून तक आयोजित हुआ कार्यक्रम एकात्म मानव दर्शन की 60 वीं वर्षगांठ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम।
जांजगीर-चांपा
चांपा,एकात्म मानववाद दर्शन की 60वीं वर्षगांठ पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्मृति दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर शामिल हुए।
दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा दिल्लीप्रतिपादित एकात्म मानववाद के ऐतिहासिक व्याख्यानों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से किया गया।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडेय जी , प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रशांत ठाकुर , प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सोमेश चंद्र पांडे , श्री शशांक शर्मा ,श्रीमती हर्षिता पांडे , श्री शशांक ताम्रकार , श्रीमती कृतिका जैन एवं श्रीमती डॉक्टर किरण बघेल ने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई।
सम्मेलन में प्रथम दिन (31 मई 2025)अरुण कुमार - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह, श्री शिवप्रकाश – भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री,
डॉ. महेश चंद शर्मा, श्री शंकरानंद,श्रीमती निर्मला सीतारमण – केंद्रीय वित्त मंत्री,डॉ. एमएस चेन
डॉ. ,सुकांत मजूमदार, श्री प्रफुल्ल केतकर, श्री भूपेंद्र यादव – केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं
द्वितीय दिवस (1 जून 2025)
श्री नितिन गोखले,श्री के. अनामलाई, श्री जे नंदकुमार, डॉ. गुरु प्रकाश पासवान,डॉ. गजानन डांगे, श्री शिवराज सिंह चौहान – केंद्रीय कृषि मंत्री, श्रीमती ममता यादव, श्री अभिनव प्रकाश
श्री जगत प्रकाश नड्डा – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री एस. गुरुमूर्ति –अध्यक्ष विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सम्मेलन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर केंद्रित गहन चर्चा की गई, जिनमें श्रम की गरिमा, जनकेंद्रित अर्थनीति, संपन्नता एवं समृद्धि, मूल्य आधारित विकास, तथा अक्षय समृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा गया।
सम्मेलन स्थल में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
सम्मेलन ने एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पुनः स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने लगाया कटहल का पौधा ...
चांपा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा "हरित स्वच्छता अभियान" के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में कटहल का पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम में नगर के समस्त पार्षदों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधरोपण किया। इसमें उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर, नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडे, पार्षद महेंद्र तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन, भगवती संतोष देवांगन, पवन साहू, ईश्वर देवांगन, अशोक देवांगन, पवन आर्य, भगवंतीन साहू, दुर्गा कुर्रे और रमशीला गिरधर देवांगन शामिल रहे।
इस मौके पर तहसीलदार प्रशांत पटेल, नगर पालिका सीएमओ भोला सिंह ठाकुर, सुनील तिवारी, प्रमोद कुर्रे, कार्यपालन अभियंता योगेश राठौर एवं इंजीनियर देवेंद्र कैवर्त सहित नगर पालिका का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। इससे निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखरेख भी करनी चाहिए। यह अभियान केवल वृक्षारोपण का नहीं, बल्कि मातृप्रेम को प्रकृति से जोड़ने की एक अनूठी पहल है।
BJP नेता के होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट:नेताओं-अफसरों तक पहुंचाई जाती थीं लड़कियां, छत्तीसगढ़, कोलकाता, असम और झारखंड से जबलपुर बुलाते थे दलाल
जबलपुर
जबलपुर के गढ़ा में बीजेपी नेता के होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां कोलकाता, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ से लड़कियों को बुलाया जाता था। ये भी आरोप है कि इन लड़कियों को नेताओं और अधिकारियों तक पहुंचाया जाता था। इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट को भाजपा नेता अतुल चौरसिया और उसका साथी शीतल दुबे चला रहा था। इसका खुलासा असम की एक की महिला की शिकायत के बाद हुआ
32 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले असम में मनीषा नाम की महिला ने उसे अच्छी नौकरी का झांसा देकर जबलपुर बुलाया था। यहां भाजपा नेता अतुल चौरसिया के होटल अतिथि में उसे ठहराया गया और फिर मजबूरी का फायदा उठाकर जिस्मफरोशी में धकेल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि यहां लड़कियों को नेताओं, अधिकारियों और अन्य रसूखदारों के पास भेजा जाता था। हर रात अलग-अलग गाड़ियों से लोग आते, लड़कियों को उनके कमरों तक पहुंचाया जाता और सुबह बिना किसी रिकॉर्ड के वे लोग चले जाते।

पीड़िता के अनुसार यह धंधा पिछले तीन सालों से चल रहा था। लड़कियां दूसरे राज्यों से मंगाई जाती थीं। होटल का स्टाफ भी पूरी तरह इस रैकेट में शामिल था। ग्राहक की पसंद के अनुसार लड़की भेजी जाती थी। अधिकतर ग्राहक रसूखदार होते थे, जिनके नाम पूछने की इजाजत किसी को नहीं थी, लेकिन उनके तौर-तरीकों और गाड़ियों से उनकी पहचान स्पष्ट थी।
इस रैकेट का दूसरा मुख्य आरोपी शीतल दुबे (38), जो डिंडौरी जिले का रहने वाला है। शीतल खुद को किन्नर बताता है। वह भाजपा नेता अतुल के संपर्क में था और लड़कियों की व्यवस्था, उनकी ट्रेनिंग, ग्राहकों से सौदे और रसूखदारों तक इन्हें पहुंचाने का जिम्मा उसके पास था
पीड़िता ने यह भी बताया कि होटल में बिना लाइसेंस के शराब बेची जाती थी। ग्राहकों को कमरे में ही शराब परोसी जाती थी और फिर लड़की भेजी जाती थी।
18 मई को जब महिला ने रैकेट में काम करने से इनकार किया तो शीतल दुबे और उसके साथियों ने उसे होटल के एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। फिर उसे होटल से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद वह सीधे गढ़ा थाने पहुंची और पूरी कहानी पुलिस को बताई। महिला ने यह भी बताया कि वह बीते छह महीने से अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाने के चक्कर काट रही थी, लेकिन अतुल की राजनीतिक पकड़ के कारण सुनवाई नहीं हो रही थी।
गढ़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए भाजपा नेता अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दूसरी ओर, आरोपी शीतल दुबे फरार है, जिसकी तलाश में नरसिंहपुर, डिंडौरी, मंडला और भोपाल में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य सहयोगियों और होटल स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है।
इंदौर में मिले कोविड के 2 नए वैरिएंट:
इंदौर
मध्यप्रदेश में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट की नई सब लाइनिज की पुष्टि हुई है। यह पुष्टि पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में कराई गई जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए हुई है। इंदौर के सात कोविड पॉजिटिव मरीजों की होल जीनोम सिक्वेंसिंग (WGS) रिपोर्ट में दो सब लाइनिज XFG और LF.7.9 पाए गए हैं। ये वर्तमान में राज्य में सक्रिय हैं।
हाल ही में एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर को मिली रिपोर्ट के अनुसार इन सात सैंपलों में से पांच में XFG लाइनिज पाई गई। जबकि दो नमूनों में LF.7.9 की पहचान हुई है। ये दोनों ओमिक्रॉन (BA.2 जैसे) से संबंधित हैं। इनका परीक्षण ऑक्सफोर्ड नैनोपोर सीक्वेंसिंग प्लेटफॉर्म के जरिए किया गया।
खास बात यह कि अभी तक जितने भी मरीज मिले हैं, उन्होंने सामान्य सर्दी, खांसी होने पर प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। इनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखे लेकिन सभी की हालत अच्छी है। अभी तक जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें कुछ मरीजों की गुजरात, महाराष्ट्र, केरल आदि राज्यों की ट्रैवल हिस्ट्री है।
अन्य मरीज ऐसे भी हैं, जो इंदौर में ही किसी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। फिर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए। इंदौर में अब तक 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 8 दूसरे शहरों के हैं। अभी एक्टिव 6 हैं।
होटल में सेक्स-रैकेट चला रहा भाजपा नेता गिरफ्तार
जबलपुर
जबलपुर में स्थानीय भाजपा नेता अपने साथी के साथ मिलकर होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहा था। असम की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने रविवार देर रात गढ़ा क्षेत्र स्थित होटल अतिथि में छापा मारकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसके साथी शीतल दुबे की तलाश की जा रही है।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल पहले नौकरी की तलाश में जबलपुर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अतुल और शीतल से हुई। दोनों ने पहले उसे होटल में रुकवाया और फिर मोटी कमाई का झांसा देकर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया।
पीड़िता ने बताया कि होटल में आने वाले पुरुषों को सीधे उसके कमरे में भेजा जाता था। हर ग्राहक से 2 से 5 हजार रुपए लिए जाते थे, लेकिन उसे उसमें से बहुत कम पैसा दिया जाता। जब भी वह पैसे मांगती, तो बहला-फुसलाकर चुप करा दिया जाता। कई बार पैसे मांगने पर उसे धमकाया भी गया।
युवती ने बताया कि वह कई बार वहां से निकलना चाहती थी, लेकिन दोनों उसे डरा-धमकाकर रोक लेते थे। करीब चार महीने पहले वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और एक किराए के मकान में रहने लगी। हाल ही में जब उसने अपने बकाया पैसों की मांग की, तो अतुल और शीतल ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
डर के मारे युवती सीधे गढ़ा थाने पहुंची और पूरी कहानी पुलिस को बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा और अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शीतल दुबे फरार है।
होटल अतिथि का मालिक अतुल चौरसिया ही है। वह रानी दुर्गावती मंडल का पूर्व अध्यक्ष रहा है। वर्तमान में भाजपा कार्यकर्ता है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है। होटल पर कार्रवाई करने के लिए गढ़ा थाना पुलिस जबलपुर कलेक्टर को पत्र लिखने की तैयारी कर रही है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि असम के अलावा कोलकाता, सिक्किम और रायपुर से भी यहां पर लड़कियां आती थी। अभी तक सिर्फ एक लड़की ने ही पुलिस में शिकायत की है।
पुलिस की कार्रवाई से पहले ही होटल में मौजूद लड़कियां गायब हो गई थी। पुलिस को पीड़िता के मोबाइल से कोई अहम सबूत नहीं मिले हैं
महाकाल दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे 5 दोस्त, एक की मौत; कार के परखच्चे उड़े
उज्जैन
उज्जैन में महाकाल दर्शन कर दिल्ली लौट रहे 5 दोस्तों की हाईस्पीड कार एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 1 दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कार सवारों ने गूगल मैप पर दिल्ली लोकेशन डाली थी। वो हाईवे छोड़कर गूगल के बताए रूट पर आगे बढ़ रहे थे। तभी घटि्टया थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी गांव के पास हादसा हो गया। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए जानकारी के मुताबिक, दिल्ली निवासी पांच युवक अपनी अर्टिगा कार (DL 13-C-7474) से उज्जैन आए थे। सोमवार सुबह इन्होंने महाकाल मंदिर की भस्म आरती में भाग लिया, इसके बाद काल भैरव मंदिर के दर्शन किए और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वापसी में गूगल मैप की सहायता ली गई, लेकिन लोकेशन ने उन्हें कोटा हाईवे छोड़कर मालीखेड़ी गांव की ओर मोड़ने का संकेत दिया।
जैसे ही कार मालीखेड़ी गांव के पास एक मोड़ पर पहुंची, तेज रफ्तार के कारण पहले वह पुलिस बेरिकेडिंग से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, सभी युवक दिल्ली के प्रतिष्ठित परिवारों से हैं। कोई लॉ की पढ़ाई कर रहा है, तो किसी के पिता दिल्ली के बड़े चिकित्सक हैं। ये लोग उज्जैन आने से पहले उदयपुर भी घूमने गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घट्टिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और रास्ते के चयन को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।