राज्य

​​​​​​इंदौर में मिले कोविड के 2 नए वैरिएंट:

​​​​​​इंदौर 

मध्यप्रदेश में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट की नई सब लाइनिज की पुष्टि हुई है। यह पुष्टि पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में कराई गई जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए हुई है। इंदौर के सात कोविड पॉजिटिव मरीजों की होल जीनोम सिक्वेंसिंग (WGS) रिपोर्ट में दो सब लाइनिज XFG और LF.7.9 पाए गए हैं। ये वर्तमान में राज्य में सक्रिय हैं।

हाल ही में एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर को मिली रिपोर्ट के अनुसार इन सात सैंपलों में से पांच में XFG लाइनिज पाई गई। जबकि दो नमूनों में LF.7.9 की पहचान हुई है। ये दोनों ओमिक्रॉन (BA.2 जैसे) से संबंधित हैं। इनका परीक्षण ऑक्सफोर्ड नैनोपोर सीक्वेंसिंग प्लेटफॉर्म के जरिए किया गया।

खास बात यह कि अभी तक जितने भी मरीज मिले हैं, उन्होंने सामान्य सर्दी, खांसी होने पर प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। इनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखे लेकिन सभी की हालत अच्छी है। अभी तक जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें कुछ मरीजों की गुजरात, महाराष्ट्र, केरल आदि राज्यों की ट्रैवल हिस्ट्री है।

अन्य मरीज ऐसे भी हैं, जो इंदौर में ही किसी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। फिर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए। इंदौर में अब तक 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 8 दूसरे शहरों के हैं। अभी एक्टिव 6 हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image