विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित दो-दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यक्रम राघवेंद्र राव सभागार बिलासपुर में सम्पन्न । शशिभूषण सोनी, डॉ रविन्द्र द्विवेदी तथा डॉ श्रीमति कुमुदिनी द्विवेदी राज्य स्तरीय पुरस्कार से किए गए सम्मानित ।
जांजगीर-चांपा / बिलासपुर
पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति ,नगर पालिक निगम, वन विभाग तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण विभाग बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में राघवेंद्र राव सभागार बिलासपुर में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस समारोह-2025 में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ साहित्य सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभ्यागत बेलतरा विधायक माननीय सुशांत शुक्ला, माननीय न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण बाजपेयी, राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव डॉ अभिलाषा बेहार,पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ विवेक तिवारी , प्रयास सेवा संस्थान बिलासपुर के अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र दुबे , वरिष्ठ पत्रकार प्राण चड्डा , शिवप्रताप साव के विशिष्ट आतिथ्य तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विश्व विद्यापीठ गोपालगंज की अध्यक्षता में हुआ । समारोह का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया ।
मध्यान्ह 03 बजें से राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर शहर के कवियों के साथ जांजगीर-चांपा जिले के मूलतः चांपा से डॉ रविन्द्र द्विवेदी, उनकी सहधर्मिणी तथा प्राचार्य डॉ कुमुदिनी द्विवेदी व शशिभूषण सोनी ने कविता पाठ किया । संध्या 05 बजें से आमंत्रित कवियों, साहित्यकारों , कलाप्रेमियों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया । इस अवसर पर साहित्यिक-सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए शशिभूषण सोनी, डॉ रविन्द्र द्विवेदी तथा डॉ कुमुदिनी द्विवेदी को राज्य स्तरीय साहित्य सेवा सम्मान से नवाजा गया ।
परिवार को बचाने के लिए भागीरथ प्रयास करनी होगी ही - डॉ रजनीश ।
आज़ गंगा दशहरा हैं , हमें परिवार बचाने के लिए भागीरथ प्रयास करनी चाहिए । गंगा के साथ-साथ अरपा के दुषित पानी को साफ करने के लिए हमें पहल करनी होगी । हमें भी मिलकर प्रयास करना होगा , अरपा में दूषित पानी रोकना हमारा कर्तव्य हैं उक्ताशय के विचार डॉ रजनीश जी ने कही । प्लास्टिक बोतल पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बोतल का पानी पीने से हार्ट अटैक आ रहा हैं । जब-तक पर्यावरण पर अत्याचार बंद नहीं कर सकते,तब तक कोई समाधान नहीं निकलने वाला नहीं । हम एक बच्चें की तरह पेड़-पौधों की रक्षा करे । पर्यावरण संवर्धन जरुरी हैं । पानी का दुरुपयोग ना करें बल्कि पानी को बचाने पर चर्चा करे । दैनिक जीवन में ही पानी बचाना और पौधें लगाना होगा। कार्यक्रम को विधायक सुशांत शुक्ला, डॉ अभिलाषा बेहार, राजीव नयन शर्मा और संचालक राघवेंद्र दुबे ने भी संबोधित किया ।
05 जून द्वितीय दिवस भी विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन ।
समारोह में सहभागी तथा दैनिक स्वदेश ज्योति के लेखक शशिभूषण सोनी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को द्वितीय दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन राघवेंद्र राव सभागार में किया गया । स्कूली बच्चों और आम नागरिकों के लिए चित्र प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ विवेक तिवारी ने कहा कि 5 जून सुबह 10 बजें से बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सायंकाल 6 बजे से पालीथीन से पर्यावरण प्रदुषण विषय पर केद्रीत संगोष्ठी उपरांत पर्यावरण मित्र, साहित्य सेवा सम्मान, समाजसेवी सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।