राज्य

अमरजीत बने सिक्ख समाज के जिलाध्यक्ष

जांजगीर चाम्पा

चाम्पा के सिक्ख समाज के प्रतिष्ठित नागरिक अमरजीत सिंह सलूजा को छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सिक्ख समाज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई है। श्री सलूजा ने कहा की जिस भरोसे से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है उसे निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे

, उन्होंने समाज के सभी लोगो को साथ लेकर चलने की बात कहते हुए बताया कि समाज के विकास और विभिन्न आवश्यक कार्यों पर ध्यान देंगे। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर समाज के लोगो सहित नगर में हर्ष व्याप्त है। साथ ही सभी ने उन्हें बधाई भी दी है।

Leave Your Comment

Click to reload image