राज्य

एस डी एम प्रवीण तिवारी ने संभाला कार्यभार:बोले- बेहतर स्वास्थ ,सुगम यातायात और सुंदर शहर मेरी प्राथमिकता

खरसिया

 खरसिया अनुभाग में पदस्थापना के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व माननीय प्रवीण तिवारी ने नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग सीएमओ विक्रण भगत उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी सभी पार्षदों गिरधारी लाल गबेल, अरुण चौधरी, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, उमाशंकर शर्मा और खरसिया के गणमान्य नागरिकों के साथ खरसिया नगर का भ्रमण किया एवं नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए साफ सफाई पौधारोपण और विशेष रूप से चंदन तालाब वार्ड नंबर 10 डबरी तालाब वार्ड नंबर 17 स्पोर्ट्स कंपलेक्स वार्ड नंबर 18 के जीर्णोद्धार की प्रशंसा करते हुए गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। माननीय एसडीएम महोदय ने स्वयं तालाबों में उतरकर कार्य करवाने के निर्देश दिए एस डी एम प्रवीण तिवारी ने कहाँ सुंदर शहर, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा,सुगम यातायात होंगी प्राथमिकता

Leave Your Comment

Click to reload image