राज्य
कोरबा के श्वेता हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित गर्भवती की मौत पर ग्रामीणों का विरोध; डॉक्टर के निलंबन की मांग
कोरबा/
कोरबा जिले में श्वेता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गर्भवती की मौत के बाद ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। अंजली सिंह 26 साल को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और 2 जून को उनकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर मनीआरो कुजुर और नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण अंजली की मौत हुई। मृतक के पति रणजीत राजपूत ने बताया कि उन्होंने बार-बार अपनी पत्नी के इलाज की गुहार लगाई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। कलेक्टर के आदेश पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम का गठन किया गया है। टीम 7 दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। स्वास्थ्य विभाग ने श्वेता हॉस्पिटल का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है
ग्रामीणों ने डॉक्टर के निलंबन, अस्पताल का स्थायी रूप से बंद करने और निष्पक्ष पोस्टमार्टम की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर में जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम सोनपुर, चपदा, मायापुर, पार्वतीपुर इत्यादि स्थानों पर शिविर का किया गया आयोजन
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
सूरजपुर/28 जून 2025/ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले के चिन्हित जनजातीय गांवों में व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आदिवासी अंचलों में बुनियादी सुविधाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आजीविका जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों को लाभान्वित कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले के विभिन्न विकास खण्डों में अभियान अंतर्गत शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। आज विकासखंड भैयाथान के ग्राम बुंदिया, धरमपुर, लक्ष्मीपुर, सुदामानगर, सोनपुर एवं राई में शिविर लगाए गए। वहीं विकासखण्ड ओड़गी के कर्री, चपदा, कुप्पी एवं धरसेडी में भी ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लाभ प्रदान किए गए।
विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सोनगरा, श्यामनगर, सकलपुर, शंकरपुर, मायापुर, झिंगादोहर, बंशीपुर, दुरती, मरहटा, सेंधापारा, पंडरीडांड एवं कोरंधा में भी धरती आबा अभियान के तहत शिविर आयोजित कर जनजातीय समुदायों को लाभ पहुंचाया गया।

इसी क्रम में विकासखण्ड प्रेमनगर के ग्राम कोतल, उमेश्वरपुर, पार्वतीपुर, लक्ष्मीपुर, वृन्दावन, अनन्तपुर एवं बकालो में और विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम तिवरागुडी, मकरबंधा, पिवरी एवं बकना में भी शिविरों का आयोजन किया गया।
विकासखण्ड सूरजपुर के ग्राम तुलसी मोहनपुर, हरिपुर, मंजीरा,छतरपुर, रामेश्वरपुर एवं पोडिपा में में भी शिविरों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान की गईं। धरती आबा अभियान के इन शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
*मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला-जांजगीर के द्वारा जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए वितरण किया गया फल व जूस ,,
जांजगीर चांपा
भगवान जगन्नाथ जी के रथ यात्रा के उपलक्ष पर मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन-4 अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा
की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल के नेतृत्व मे भगवान जगन्नाथ जी की निकाली गई भव्य रथ यात्रा के उपलक्ष पर श्याम टाइल्स के सामने रथ यात्रा में उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया रथ यात्रा की आरती उतारी गई एवं श्रद्धालुओं को फल एवं जूस का वितरण किया गया भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शाम 6:00 बजे श्याम टाइल्स के सामने पहुंची जहां मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की सक्रिय महिला कार्यकारिणी उपस्थित थी जिन्होंने भगवान जगन्नाथ जीके निकाल हुई रथ यात्रा का स्वागत किया एवं भगवान की आरती की इसी के साथ-साथ रथ यात्रा में उपस्थित समस्त भक्तों को फल एवं जूस वितरण किया गया भक्तों द्वारा शाखा के समस्त सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया गया
*शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कहा कि हमारी शाखा द्वारा लगातार ऐसे जनहित कार्य किया जा रहा है जो समाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इसी के तहत हमारे द्वारा भगवान जगन्नाथ जी के रथ यात्रा के उपलक्ष पर रथ यात्रा का स्वागत फल एवं जूस वितरण का आयोजन शाखा द्वारा किया गया था उत्तर रथ यात्रा में उपस्थित भक्ति बहुत खुश हुए एवं शाखा का धन्यवाद दिया जो हमारे लिए एक उपलब्धि से कम नहीं है मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शाखा के समस्त सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे
उक्त कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा से श्रीमती शिखा अग्रवाल अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल, सचिव श्रीमती मनीषा अग्रवाल कोषाध्यक्षश्रीमती पूनम जगनी श्रीमती कंचन जगनी श्रीमती संतोष अग्रवाल श्रीमती काजल अग्रवाल श्रीमती मधु शर्मा श्रीमती पिंकी शर्मा श्रीमती खुशबू अग्रवाल सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।
स्मृति चिन्ह या उपहार के रूप मे दिए गए शब्द पुष्प दीर्घ काल तक यादों को महकाते रहती है : अनंत थवाईत
स्मृति चिन्ह के रूप में काव्याभिनंदन और सम्मान पत्र भेंट करने के शौकीन अनंत थवाईत से वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलवन्त सिंह सलूजा की विशेष भेंटवार्ता
चांपा...
लोगों के भिन्न भिन्न शौक होते है और यह शौक लोगों के बीच उनकी अलग पहचान बना देती है ऐसे ही लोगों मे एक नाम है अनंत थवाईत । सामाजिक साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक और साहित्यिक पत्रकारिता से जुड़े बहुमुखी प्रतिभा के धनी अनंत थवाईत की कई विशेषताएं हैं लेकिन फिलहाल हम उनसे जुड़ी एक विशेषता को ही आपके समक्ष रख रहे है । यह विशेषता है उनके द्वारा लोगों को काव्याभिनंदन ,अभिनंदन एवं सम्मान पत्र भेंट किया जाना ।
अनंत थवाईत का कहना है कि किसी व्यक्ति विशेष को उनकी उपलब्धियों, कार्यों जन्मदिवस विवाह की वर्षगांठ या फिर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम पर पुष्प गुच्छ से सजे गुलदस्ता भेंट करते हुए बधाई देने के बजाय शब्द पुष्प यानि काव्याभिनंदन , प्रशंसा पत्र, अभिनंदन पत्र , सम्मान पत्र भेंट किया जाना एक सुंदर उपहार होता है जिसकी याद वर्षों बनी रहती है । और दीवार पर टंगे इस स्मृति चिन्ह रुपी शब्द पुष्प की खुशबू यादों को दीर्घ काल तक महकाती रहती रहती है .

चर्चा के दौरान अपने विचार प्रगट करते हुए उन्होंने कहा कि हम सौ दो सौ रुपए का गुलदस्ता बनवाकर व्यक्ति को भेंट करते है लेकिन कुछ घंटो या एक दिन पश्चात सारे पुष्प मुरझा जाते है और फिर उन्हें कचरा के ढेर मे फेंकना पड़ता है । लेकिन यदि हम गुलदस्ता के बजाय अपनी भावनाओं को शब्दों मे पिरो कर अभिनंदन या सम्मान पत्र के रूप मे भेंट करते है तो इन शब्द पुष्पों की खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है और यह एक स्मृति चिन्ह बनकर एक ओर उन खुशनुमा पलों की यादों को तरोताजा करते रहती है तो दूसरी ओर सम्मान देने और लेने वाले को भावनाओं की डोर से बांधे रखती है। सांस्कृतिक ,साहित्यिक तथा राजनीति से जुड़े अनंत थवाईत की पहचान एक स्वतंत्र पत्रकार के रुप मे लोगों के बीच बनी हुई है । लेखन क्षेत्र से जुड़े होने के कारण विशेष अवसरों पर लोगों को अभिनंदन पत्र भेंट करना उनका शौक बना हुआ है । वे अब तक निजी रुप से एवं अपने संगठन के माध्यम से दो सौ से अधिक लोगों को अभिनंदन , सम्मान पत्र के रुप मे शब्द पुष्प भेंट कर चुके हैं ।
"1989 मे दिलीप सिंह जूदेव से शुरू हुआ अभिनंदन पत्र भेंट करने का सिलसिला ..."
चर्चा के दौरान अनंत थवाईत से जब पुछा गया कि काव्याभिनंदन पत्र देने की प्रेरणा कब और कैसे मिली ? तब उन्होंने बताया कि 1988 मे कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक विकास मंडल जांजगीर द्वारा नौ विशिष्ट लोगों को नव रत्न की उपाधि देते हुए उनके सम्मान मे काव्याभिनंदन लिखी गई थी और उसे एक पत्रक के रूप मे सार्वजनिक रूप से वितरित की गई थी । उससे ही प्रेरणा लेकर मैंने 1889 मे जशपुर नरेश और जांजगीर लोकसभा के तत्कालीन भाजपा उम्मीदवार दिलीप सिंह जूदेव को 14 सितंबर को चांपा के गौशाला प्रांगण मे आयोजित सभा के दौरान अभिनंदन पत्र भेंट किया था। इस अभिनंदन पत्र को नगर के पेंटर महेन्द्र खटकी ने सफेद पतले कपड़े पर लिखा था जिसे लकड़ी और कांच मे फ्रेम कराया गया था।
"सांसद , विधायक डाक्टर और मित्रों को भेंट किया गया अभिनंदन पत्र"
अनंत थवाईत ने बताया कि उनके द्वारा जशपुर नरेश दिलीप सिंह जूदेव के अलावा छत्तीसगढ़ निशक्तजन आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष बलिहार सिंह छग के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,सांसद सुश्री सरोज पांडेय, तत्कालीन विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक नारायण चंदेल छग महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, सांसद कमला पाटले छग युवा आयोग के उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, छग उर्दू अकादमी के अध्यक्ष मो.सलीम मेमन नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब चाम्पा के अध्यक्ष कुलवन्त सिंह सलूजा , राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक परमेश्वर स्वर्णकार, कुमुदिनी द्विवेदी, राजेंद्र जायसवाल, तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव क्षेत्र के वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.श्रीमति शरद बिरथरे डा.व्ही एन बिरथरे डा.अनिता श्रीवास्तव डा.निहारिका राठौर डा.वीना चंद्रा डा.शौरभ बिरथरे डा.स्वाति बिरथरे मिशन अस्पताल संचालक श्रीमती मंजूला रेड्डी ,डा.जीपी दुबे,डा.आर के अग्रवाल,डा.मधुसुदन , भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत ,राजन गुप्ता,राज अग्रवाल शिक्षिका सुमन लता यादव के साथ ही अपने मित्रों एवं पारिवारिक सदस्यों को जन्मदिवस विवाह,विवाह की वर्षगांठ, गृह प्रवेश आदि अवसरों पर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया है इसके अलावा कन्या जन्म देने वाले लगभग 150 दंपतियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक के नाते सम्मान पत्र भेंट किया गया है।
"पद्मश्री बापट जी के व्यक्तित्व पर काव्य लिखा पर भेंट नहीं किया"
अनंत थवाईत ने चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने भारतीय कुष्ठ निवारण संघ सोंठी के तत्कालीन सचिव पद्मश्री बापट जी के व्यक्तित्व पर काव्य लिखा पर अभिनंदन पत्र के रूप मे उनके हाथों मे समर्पित नहीं किया । इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि बापट जी व्यक्तिगत प्रशंसा को कभी पसंद नहीं करते थे । भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रे नगर (सोंठी आश्रम) के पचास वर्ष पूर्ण होने पर स्मारिका प्रकाशन मे बापट जी ने उक्त काव्य को निजी प्रशंसा मानते हुए प्रकाशन करने के लिए मना कर दिया था उसके बाद मैंने उक्त काव्य को बापट जी के हाथों मे भेंट करने का साहस नहीं कर सका और बाद मे अपनी काव्य संग्रह धूप-छांव पुस्तक मे बापट जी के व्यक्तित्व पर आधारित कविता को प्रकाशित किया ।
श्रद्धांजलि मे भी शब्द पुष्प अर्पित....
"जिंदगी जीने के लिए है गुजारने के लिए नहीं" इस वाक्य को अपने जीवन का सुत्र मानने वाले अनंत थवाईत ने लोगों को विवाह जन्मदिवस या फिर उपलब्धियों के अवसर पर फ्रेम युक्त शब्द पुष्प भेंट करने के अलावा कुछ विशिष्ट लोगों के निधन पर भी श्रद्धांजलि के रूप मे काव्य लिखा है । इनमे छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार मदन लाल गुप्त, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छोटे लाल स्वर्णकार,समाज सेवी विमल अग्रवाल, चांपा गोली कांड मे शहीद हुए राजकरण दुग्गड़ आदि शामिल हैं । नगर के शहीद सैनिक सुधीर पाठक की शहादत पर भी काव्यांजलि लिखकर फ्लैक्स मे फ्रेम करा के टाउन प्राथमिक स्कूल एवं हाईस्कूल मे दिया गया है .
चर्चा के दौरान अनंत थवाईत कहते है कि पहले किसी को अभिनंदन पत्र भेंट करना होता था तो सादे कागज पर टाइप करवाना पड़ता था या कपड़ा फिर ड्राइंग सीट पेपर पर पेंटर की मदद से सुंदर लिखावट वाला अभिनंदन पत्र तैयार करवाना पड़ता था किन्तु अब यह आसान हो गया है और कंप्यूटर के माध्यम से आकर्षक डिजाइन और फोटो के साथ कम खर्च मे तैयार हो जाता है । प्रिंट निकलवाने के बाद उस पर फ्रेम चढ़ाकर भेंट करना ज्यादा अच्छा होता है ।
अभिनंदन ,काव्याभिनंदन बधाई एवं सम्मान पत्र में मामूली भिन्नता ..
चर्चा के दौरान अनंत थवाईत बताते हैं कि व्यक्तित्व के आधार पर अभिनंदन-पत्र ,काव्याभिनंदन, बधाई पत्र ,सम्मान पत्र के लिखावट मे थोड़ी भिन्नता होती है । अभिनंदन पत्र मे व्यक्ति का कार्यक्षेत्र के अनुसार क्रमबद्ध तरीके से लघु परिचय लिखा जाता है ,काव्याभिनंदन मे कविता के माध्यम से बधाई के साथ साथ शुभकामना संदेश होता है बधाई पत्र मे सीधे सीधे किसी उपलब्धि पर बधाई देते हुए संदेश लिखा जाता है । सम्मान पत्र मे भी किसी विषय या उपलब्धि को केन्द्रबिंदु मानते हुए व्यक्ति के लिए सम्मान पत्र लिखा जाता है ।
"दूसरों के सहयोग से भी तैयार कर सकते है अभिनंदन पत्र.."
चर्चा के दौरान अनंत थवाईत कहते है कि यदि किसी को अभिनंदन पत्र लिखना नहीं आता तो वे लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों से सहयोग लेकर अभिनंदन पत्र बधाई संदेश आदि लिखवाकर उसे कार्ड सीट मे प्रिंट करा सकते हैं या फिर फ्लैक्स मे भी प्रिंट करा के उसे सुंदर फ्रेम मे बंधवाकर दिया जा सकता है ।
*बिजली बिल के बोझ को कम करने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
सूरजपुर/27 जून 2025/ पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अभियान से ग्रीन एनर्जी मिशन को बढावा देकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने मे मदद होगी साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। भारत सरकार ने सौर रूफटॉप क्षमता की हिस्सेदारी बढ़ाने और आवासीय घरों को अपनी बिजली पैदा करने के लिए सशक्त बनाने के लिए 29 फरवरी, 2024 को मंजूरी दी है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना केवल घरों को रोशन करने के लिए नहीं है बल्कि यह योजना सूरज की ऊर्जा को अपनाने के तेज और किफ़ायती तरीक़े के बारे में भी है। एक किलोवाट प्रणाली के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 60,000 रुपये तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक प्रणाली के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना से बिजली के बिल में कमी, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना न केवल स्थायी ऊर्जा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण को बचाने की ओर भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
शासन द्वारा लाभार्थी को सब्सिडी प्रदान की जाएगीः- यह योजना भारत के घरों पर बिजली बिल की वित्तीय बोझ कम करने और पर्यावरणीय स्थिरता में भी योगदान देने की दिशा में एक व्यापक दृष्टिकोण पर काम करती है। इस योजना के तहत 2 किलोवाट क्षमता तक की प्रणालियों के लिए सौर इकाई लागत का 60 और 2 से 3 किलोवाट क्षमता के बीच की प्रणालियों के लिए अतिरिक्त प्रणाली लागत का 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है। सब्सिडी की सीमा 3 किलोवाट क्षमता तक सीमित रखी गई है।
पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना से 1 करोड़ लोगो को इस योजना के तहत लाभ मिलेंगा, इस योजना के तहत प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएँगी । सोलर पैनल खरीदने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएँगी द्य सरकार द्वारा बैंक से सोलर पैनल खरीदने के लिए लोन उपलब्ध कराने के लिए सहायता व मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कौन ले सकता है लाभः- पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को छत्तीसगढ का मूल निवासी होना आवश्यक है। इस योजना में आवेदक का उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए । इस योजना में मध्यम वर्ग एवं गरीब वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी । यह योजना वर्ग के लोगों के लिए मान्य है। आवेदक बैंक खाते से जुड़ा आधार कार्ड योजना, मूलनिवासी प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बिजली का बिल, पासपोर्ट साइज़ फोटो, शपथ पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। लोगों को अपनी जमीन या घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी मुहैया कराती है । इस योजना से लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे किसान और आम लोग अपने घरों के टॉप पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल शून्य कर सकते हैं और सरप्लस एनर्जी बेचकर कमाई भी कर सकते हैं।
ग्राम स्तर के अंतिम व्यक्ति तक डिजिटल सेवाओं का पहुंच हो सुनिश्चितः कमलेश नंदिनी साहू सरपंच एवं व्हीएलई की एमओयू सह कार्यशाला का किया गया आयोजन
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
_________
सूरजपुर/ 27 जून 2025/ राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सूरजपुर के तत्वावधान में DPRC (DistrictPanchayat Resource Centre) में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र (एडीएसके) के संचालन एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तृतीय चरण में कुल 67 पंचायतों के सरपंच व व्हीएलई के मध्य एमओयू कराने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
कार्यशाला में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से निर्वाचित सरपंचगण एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के व्हीएलई (VillageLevel Entrepreneur) सहभागी बने। कार्यक्रम का उद्देश्य अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों के माध्यम से शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्राम स्तर पर नागरिकों को सुगमता से उपलब्ध कराना रहा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं व्हीएलई को संबोधित करते हुए कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र ग्रामीण नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इससे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं त्वरित रूप से आमजन तक पहुँचाया जा सकता है तथा व्हीएलई के पंचायत भवन में बैठक व्यवस्था हेतु सरपंचों को अवगत कराया गया।
इस कार्यशाला में तकनीकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से व्हीएलई को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें ई-गवर्नेंस, जनकल्याणकारी योजनाओं की ऑनलाइन सेवाएं, डिजिटल भुगतान, आधार सेवाएं, पेंशन आवेदन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र इत्यादि से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही, उपस्थित सरपंचों एवं व्हीएलई को बताया गया कि कैसे वे ग्राम स्तर पर नागरिकों को इन सेवाओं के लिए प्रेरित करें।
उक्त कार्यक्रम में उपसंचालक पंचायत श्री ऋषभ सिंह चंदेल, जिला समन्वयक श्री शशि सिन्हा एवं सीएससी कॉर्डिनेटर श्री एन.डी. तिवारी उपस्थित रहे।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम धरमपुर, छतरंग, पंपापुर, शिवनगर इत्यादि स्थानों पर शिविर का किया गया आयोजन
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
_________
सूरजपुर/27 जून 2025/ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले के चिन्हित जनजातीय गांवों में व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आदिवासी अंचलों में बुनियादी सुविधाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आजीविका जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों को लाभान्वित कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले के विभिन्न विकास खण्डों में अभियान अंतर्गत शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। आज विकासखंड भैयाथान के ग्राम बुंदिया, धरमपुर, लक्ष्मीपुर, सुदामानगर, सोनपुर एवं राई में शिविर लगाए गए। वहीं विकासखण्ड ओड़गी के छतरंग, पालकेवरा, घुईडीह एवं बड़वार में भी ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लाभ प्रदान किए गए।
विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम पंपापुर, केरता, जगन्नाथपुर, खडगवाकला, चन्द्रपुर, सुखदेवपुर बोझा म में भी धरती आबा अभियान के तहत शिविर आयोजित कर जनजातीय समुदायों को लाभ पहुंचाया गया।
इसी क्रम में विकासखण्ड प्रेमनगर के ग्राम शिवनगर, मेण्ड्रा एवं कांटारोली और विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम तिवरागुडी, मकरबंधा, पिवरी एवं बकना में भी शिविरों का आयोजन किया गया।
विकासखण्ड सूरजपुर के ग्राम तुलसी मोहनपुर, हरिपुर, मंजीरा,छतरपुर, रामेश्वरपुर एवं पोडिपा में में भी शिविरों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान की गईं। धरती आबा अभियान के इन शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
उल्लेखनीय है कि विगत दिवस शिविर कार्यक्रम में आधार कार्ड के 56, आयुष्मान कार्ड के 71, सिकल सेल परीक्षण के 63, जनधन खातों के 08, जाति प्रमाण पत्र के 76, निवास प्रमाण पत्र के 74, राशन कार्ड के 103, मनरेगा जॉब कार्ड के 31, उज्ज्वला योजना अंतर्गत 07, किसान क्रेडिट कार्ड के 18, पीएम किसान सम्मान निधि के 19, पीएम मातृत्व वंदन योजना के 20, वृद्धावस्था पेंशन के 32, विधवा पेंशन के 08, दिव्यांग पेंशन के 02 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 588 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
निर्यात संवर्धन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला हुआ संपन्न
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
_________
सूरजपुर/27 जून 2025/ आईआईएफटी और जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में निर्यात संवर्धन की संभावना को बढ़ावा देने एवं उद्यमियों को जागरूक करने तथा मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला, जिला पंचायत, सूरजपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया । इस कार्यशाला में आईआईएफटी, कोलकाता के प्रमुख श्री के० रंगराजन एवं सलाहकार सुमाना दास ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से निर्यात हेतु पंजीयन की प्रकिया, विभिन्न देशों में निर्यातक वस्तुओं की संभावना एवं निर्यात हेतु तैयार किये जाने वाले दस्तावेज में होने वाली त्रुटियों की सूक्ष्मता से जानकारी दी गयी । उनके द्वारा दिये गये ऑकड़े के अनुसार सूरजपुर जिले के निर्यात किये जाने वाले वस्तुओं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनके कीमतों की तुलना कर निर्यात से होने वाले लाभ के विषय में उद्यमियों को जानकारी दी गयी । कार्यक्रम में जिले के उत्पादों को अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचाने के लिए संभावित उत्पादों, निर्यात प्रकिया, कस्टम नियमों, एमएसएमई ऋण सुविधा, ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई ।
कलेक्टर श्री एस० जयवर्धन ने कहा कि जिले में राईस मिलें अधिक संख्या में है, जिसे निर्यात किया जा सकता है। जिले के उद्यमियों को निर्यात हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे जिले से लघु वनोपज एवं कृषि उत्पाद का निर्यात किया जा सकता है ।
कार्यशाला में कलेक्टर, श्री एस० जयवर्धन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश नंदिनी साहू, जिला लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष, कलवंत गोयल, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, रौनक जैन, लालमन साहू, शारदा गुप्ता, आलोक अग्रवाल, विनोद जिंदल, अतुल अग्रवाल, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरिया के महाप्रबंधक, श्री मितवा बड़ा, जिला व्यापार एवं उद्योग, सूरजपुर के महाप्रबंधक श्री जयसिंह राज, प्रबंधक, श्री अवधेश कुमार कुशवाहा सहित कृषि, वन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारीगण, चार्टर्ड एकाउंटेंट, स्व-सहायता समूह, कृषि उत्पादक संगठन, औद्योगिक इकाईयों के स्वामी एवं जिले के इच्छुक उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा नियमित जांच कार्यवाही उपरांत 21 लाइसेंस धारकों का लायसेंस 03 माह के लिए किया गया निलंबित
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
_________
सूरजपुर/ 27 जून 2025/ परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा नियमित जांच कार्यवाही यथा - शराब पीकर , तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन संचालन, मालवाहक में सवारी ढोना , सिग्नल जंप तथा अन्य धाराओं के तहत उल्लंघनकर्ता चालकों के विरुद्ध ड्राइविंग लायसेंस निलंबन हेतु अनुशंसित 51 प्रकरण जिला परिवहन कार्यालय को इस वर्ष प्राप्त हुई है। जिस पर कार्यवाही करते हुए कुल 21 लाइसेंस धारकों का लायसेंस 03-03 माह के लिए निलंबित किया गया है।
08 प्रकरण को कार्यवाही हेतु संबंधित परिवहन कार्यालय में अग्रेषित किया गया है। तथा शेष 21 प्रकरण में लायसेंस धारकों को स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी किया गया है। नियत तिथि तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने अथवा स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं होने पर संबंधित वाहन चालकों के लायसेंस निलंबन की कार्यवाही जावेगी।
18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के जांच हेतु जिला जेल का किया गया निरीक्षण
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेगा 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 78000 तक की अधिकतम सब्सिडी तथा सस्ते ब्याज पर लोन भी प्रदान की जाएगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस योजना के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को भी अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अधिक आय, कम बिजली सृजन होगा तथा नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
छतों पर सौर पैनल स्थापना हेतु हितग्राहियों को प्राप्त होने वाले अनुदान के अंतर्गत रूफटॉप सोलर प्लांट की क्षमता 01 से 02 किलोवॉट तथा 0 से 150 यूनिट विद्युत खपत होने पर 30 हजार से 60 हजार रुपये की राशि का अनुदान प्रदान की जाएगी। इसी तरह रूफटॉप सोलर प्लांट की क्षमता 2 से 3 किलोवाट तथा 150 से 300 यूनिट विद्युत खपत होने पर 60 हजार से 78 हजार रूपये की अनुदान प्रदान की जाएगी। इसी तरह रूफटॉप सोलर प्लांट की क्षमता 03 किलोवाट तथा 300 यूनिट से अधिक विद्युत खपत होने पर 78 हजार रूपये की अनुदान प्रदान की जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे अनुदान राशि का अंतरण किया जाएगा।
शासन द्वारा हितग्राहियों को बैंक खाते में सीधे दी जाने वाली सब्सिडी से लेकर रियायती बैंक ऋण सुनिश्चित की जाएगी। जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। योजना का लाभ लेने हेतु हितग्राही प्रधानमंत्री सूर्य घर डॉट जीओवी डॉट इन या प्रधानमंत्री सूर्य घर ऐप्प डाउनलोड कर पंजीयन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक हितग्राही विद्युत विभाग बलरामपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ अपना पंजीयन करा सकते हैं।
यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क किनारे की गई अतिक्रमण पर कार्यवाही
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशानुसार जिले में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं आम नागरिकों को सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी के आनंद राम नेताम के नेतृत्व में बलरामपुर मुख्यालय चांदो चौक में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान दुकानों के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
नगर पालिका, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य बाजार क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए फुटपाथ, सड़क किनारे तथा सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। विशेष रूप से जहां दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और सड़क पर कब्जा कर मार्ग को संकरा बना दिया गया था पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर 2 करोड़ रुपए का ब्राउन शुगर एवं अन्य अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीली टेबलेट/ सीरफ को प्रकाश इंडस्ट्रीज के प्लांट (भट्ठी) में जलाकर नस्टीकरण किया गया
जांजगीर-चांपा
,जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से किया गया था जप्त, जिसका प्रकरण का निराकरण हो जाने से जलाकर किया गया नस्टीकरण*
जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा 12 जून से 26 जून 2025 तक जिले में नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।इसी क्रम में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर चाम्पा के दिनांक 26.06.2025 को प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड चाम्पा के (भट्ठी) Furnace में जिले के विभिन्न थाना/ चौकी अंतर्गत जप्तशुदा मादक पदार्थ कुल 45 प्रकरण जिसमें 88.644 किलो ग्राम गांजा, 5068 नग टेबलेट, 38 नग सिरफ़, 880.63 ग्राम ब्राउन शुगर को विधिवत जलाकर नस्ट किया गया है।

नस्टीकरण की कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, श्री अलेखराम सिदार जिला आबकारी अधिकारी जांजगीर- चाम्पा, डॉ राजाराम वैष्णव (जुनियर वैज्ञानिक) पर्यावरण संरक्षण अधिकारी बिलासपुर, श्री प्रदीप जोशी रक्षित निरीक्षक, श्री जगदीश्वर प्रसाद, एस.एस. जांगडे, जिला अपराध शाखा जांजगीर -चाम्पा, प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राईवेज लिमिटेड चाम्पा के प्रबंधक, सहित अन्य स्टाप उपस्थित रहें।
जांजगीर थाना प्रभारी द्वारा पत्रकारों को नोटिस देना पड़ा भारी आईजी,गृह मंत्री से हुई थी शिकायत,अब सरगुजा स्थानांतरण
जांजगीर चांपा।
जांजगीर कोतवाली प्रभारी को पत्रकारों को नोटिस देना भारी पड़ा। पत्रकारों के स्वतंत्रता पर पाबंदी लगाने, खबर पर सवाल उठाने, एवं वर्दी का धौंस दिखाकर पत्रकारों को डराने धमकाने की शिकायत गृह मंत्री एवं आईजी से की गई थी। तब जाकर जांजगीर कोतवाली प्रभारी प्रवीण द्विवेदी का स्थानांतरण सरगुजा कर दिया गया। जांजगीर के कोतवाली प्रभारी लगातार सुर्खियों में थे। शहर चोरी,लूट की घटना लगातार बढ़ रही थी,उनके कार्यकाल में दर्जनों बड़ी आपराधिक घटनाएं हुई जिसका अभी तक ना तो खुलासा हो पाया, नहीं आरोपी अभी तक पकड़े गए। उनका कार्यकाल लगातार विवादित रहा। कार्रवाई को लेकर उनके ऊपर कई आरोप लगते रहे। अपने गैर जिम्मेदाराना रैवये के चलते लगातार पत्रकार एवं जन प्रतिनिधियो उलझते रहे. जिसकी शिकायत एसपी, आई जी से लेकर गृह मंत्री तक किया गया था।
कोतवाली में हाल ही में एक घटना सामने आई थी इसमें एक व्यक्ति ने कोतवाली के अंदर घुसकर खूब हंगामा, गाली गलौज किया था, चर्चा तो यह भी था कि कोतवाली प्रभारी के साथ धक्का मुक्की, मारपीट की घटना भी हुई थी। लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें छोड़ दिया गया था। थाना प्रभारी द्वारा एसी घटना से इनकार करते रहे। जबकि आरोपी स्वयं मीडिया के सामने आकर घटना को कबूल करते हुए स्वीकार भी किया था। इसी खबर को लेकर जब पत्रकारों ने अपने जानकारी के आधार पर खबर प्रकाशित किया तब थाना प्रभारी ने अपने वर्दी का धौंस दिखाते हुए पत्रकारों का स्वतंत्रता का हनन करते मीडिया संस्थान के खिलाफ नोटिस दिया गया था।
जिससे जन प्रतिनिधि एवं पत्रकार थाना प्रभारी की खिलाफ आक्रोश थे। इसी आक्रोश के चलते इनकी शिकायत आई जी लेकर गृह मंत्री तक की गई थी, अब आई जी ने कोतवाली प्रभारी प्रवीण द्विवेदी का स्थानांतरण सरगुजा कर दिया है.l। स्थानांतरण के बाद शहारवासी से लेकर जनप्रतिनिधि सभी खुश नजर आ रहे हैं. अब नए कोतवाली प्रभारी के आने के बाद शहर की स्थिति एवं अपराधिक घटनाओं में सुधार आएगी।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन के जिला इकाई की वार्षिक बैठक 29 को होटल ड्रीम पॉइंट में आयोजन कर आवश्यक मुद्दो में होगी चर्चा
जांजगीर चांपा/
आयुष मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई की वार्षिक बैठक का आयोजन रविवार 29 जून को 12 बजे मध्यान से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक जांजगीर के होटल ड्रीम पॉइंट में रखा गया है। जिसमें संगठन के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन हेतु आ रही समस्याओं पर चर्चा किया जाएगा।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ.वाय .के. अग्रवाल बलौदा, डॉ.आर.एस.सराफ चांपा,डॉ.सी. एस.चंद्रा बम्हनीडीह एवं डॉ एस.के.वीरानी और डॉ.सुरेन्द्र मिश्रा पंतोरा ने समस्त सम्मानित सदस्यों और वरिष्ठ चिकित्सकों से अपील किया है कि इस वार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित होकर अपने सुझाव और अनुभवों को साझा कर इस आयोजन को सफल बनाए
एनकेएच के नि:शुल्क शिविर में 100 से ज्यादा मरीजों को लाभ
कोरबा/ चाम्पा
,एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोरबा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोसाबाड़ी क्षेत्र स्थित अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया था। शिविर में 100 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों ने नाक, कान, गला, आंख, दांत और बहरापन की जांच उन्नत मशीनों से कराई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सभी को चिकित्सा परामर्श दिया। बधिरता की जांच के बाद श्रवण यंत्र की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को विशेष छूट के साथ श्रवण यंत्र दिए गए। शिविर में जांच के लिए पहुंचे लोगों ने एनकेएच हॉस्पिटल के शिविर आयोजन को सराहा। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि चिकित्सकों की पूरी टीम ने तल्लीनता से मरीजों की बीमारी की उन्नत मशीनों से जांच की और उचित चिकित्सा परामर्श दिया। इस नि:शुल्क शिविर का लाभ निश्चित ही लोगों को मिला है, जहां 100 से जायदा लोग ने इलाज कराया।
सफल रहा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अगला शिविर 1 जुलाई को
डॉ.चंदानी एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं जो अपनी बीमारी की जांच उन्नत मशीनों से कराने में हिचकिचाते हैं क्योंकि वह उन्हें महंगी लगती है। हमने शिविर के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जांच का बीड़ा उठाया है जो निरंतर जारी रहेगा, ताकि इसका लाभ वंचित वर्ग के लोग भी उठा सकें एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी रहें। अगला नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 1 जुलाई डॉक्टर दिवस के दिन रखा गया है। उन्होंने इस शिविर में अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील नगरजनों से की है।
नवगवा मामले मे FIR मे देरी, का कारण राजनीतिक रसूख, या अधिकारी प्रमोशन का भय?
जांजगीर-चांपा:
नवागांव दलित उत्पीड़न मामले में एससी/एसटी थाना द्वारा दर्ज पूर्व बयान के बावजूद पीड़ित को दोबारा बुलावा प्रशासन की मंशा पर सवाल उठा रहे है।
नवागांव में अनुसूचित जाति समुदाय के युवक सतीश कुमार घोसले पर दो बार हुए कथित हमले के बाद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। लेकिन इस बीच प्रशासन ने पीड़ित को पुनः बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है, जबकि उनका बयान पहले ही अजाक थाना प्रभारी द्वारा दर्ज किया जा चुका है। अब उन्हें 27 जून को सुबह 10:30 बजे उप पुलिस अधीक्षक अजाक जांजगीर के समक्ष पेश होकर दोबारा बयान देने को कहा गया है। यह बयान की पुनरावृत्ति प्रक्रिया का हिस्सा है या न्याय से भागने की चाल? इस घटनाक्रम से न्याय प्रक्रिया की गंभीरता, प्रशासन की नियत और पीड़ित के मानसिक उत्पीड़न को लेकर गहरे सवाल उठ खड़े हुए हैं।
सतीश घोसले कहते हैं की उन्होंने पहले ही बयान दे दिया है। अब बार-बार क्यों बुलाया जा रहा है? मामले में एफआईआर नहीं हुई है,आरोपी खुले घूम रहे हैं, और उन्हें ही बार-बार बयान देने के लिए बुलाया जा रहा है।
हमला, गालियाँ और धमकी फिर भी एफआईआर नहीं
13 और 15 जून की शाम को नवागांव में सतीश के घर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि परमानंद राठौर और उनके दर्जनों समर्थकों ने कथित रूप से हमला किया। घटना में जातिसूचक गालियाँ, सामाजिक बहिष्कार और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप हैं।
एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3 के तहत यह अपराध गंभीर और संज्ञेय की श्रेणी में आता है, जिसमें 24 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य है। लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है।