राज्य

स्वतंत्रता दिवस । देश-प्रेम और देश-भक्ति का मुस्लिमों में दिखाई दिया जज्बा

सन्नी मुस्लिम समाज द्वारा जामा मस्जिद परिसर चांपा में ध्वजारोहण ।

चांपा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुन्नी मुस्लिम समाज चांपा द्वारा जामा मस्जिद परिसर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित  किया गया । इस अवसर पर जामा मस्जिद के पेश इमाम हाजी अख़्तर मिस्बाही साहेब ने ध्वजारोहण किया । उक्त अवसर पर सुन्नी मुस्लिम जमात के अलावा वार्ड क्रमांक 05 व 6 सहित आसपास के नागरिक भी भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

आजादी सिर्फ एक तोहफा नहीं बल्कि बलिदानियों की विसारत हैं , जिन्होंने अपनी जान कुर्बान कर वतन की सुरक्षा की हैं - सलीम मेमन पूर्व अध्यक्ष उर्दू अकादमी ।

छत्तीसगढ़ सरकार में उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सलीम मेमन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज़ादी सिर्फ एक तोहफ़ा नहीं हैं यह उन लाखों-करोड़ों बलिदानियों की विरासत हैं ,जिन्होंने अपनी जान कुर्बान करके हमें यह  वतन और आज़ाद  हवा दी हैं । उन्होंने कहा कि सच्चें मन से देश-प्रेम ,देश के लिए कर्म और देश के सम्मान में हर श्वास अर्पित करनी चाहिए ।

सलीम मेमन के अनुसार देश-प्रेम और देशभक्ति ।

 सलीम मेमन के अनुसार देश-प्रेम और देशभक्ति हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं । हमें अपने देश के लिए काम करना चाहिए और देश के सम्मान में हर श्वास अर्पित करनी चाहिए । इस दौरान सलीम मेमन ने जय हिन्द और जय भारत के नारे लगाए जो एक मुस्लिम के लिए देश-प्रेम और देशभक्ति की भावना को दर्शाते हैं । यह नारे हमें देश के प्रति अपनी निष्ठा और प्रेम को व्यक्त करने के लिए प्रेरित करते हैं ।

Leave Your Comment

Click to reload image