तीजा पर्व पर महिलाओं की सुविधा हेतु चलेगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने की खास व्यवस्था डॉ .क्रांति खूंटे
कसडोल,
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की जोनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की सदस्य डॉ .क्रांति खूंटे ने हमारे प्रतिनिधि को एक विशेष भेट में बताया है कि तीजा पर्व पर महिलाओं की सुविधा हेतु चलेगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने की खास व्यवस्था
तीजा पर्व के अवसर पर महिलाओं की विशेष सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 02 जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें रायपुर-अनूपपुर-रायपुर तथा रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर मार्ग पर चलाई जाएंगी।
छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, जिसमें विवाहित महिलाएँ परंपरा अनुसार अपने मायके जाकर उत्सव मनाती हैं। इस दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है, ताकि महिलाओं को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।
ट्रेनों का परिचालन –
गाड़ी संख्या 06803/06804 रायपुर-अनूपपुर-रायपुर – 24 व 28 अगस्त 2025
गाड़ी संख्या 06805/06806 रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर – 25 व 29 अगस्त 2025
इन फास्ट मेमू ट्रेनों का समय निर्धारित किया गया है और यह मार्ग में प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों से महिला यात्रियों को त्यौहार के दौरान यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी और भीड़ का दबाव भी नियंत्रित रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों के इस निर्णय का डॉ .क्रांति खूंटे ने स्वागत करते हुए कहा कि तीजा पर्व पर महिलाओं का विशेष ध्यान रखना सही निर्णय है, इसके लिए उन्होंने रेल्वे के अधिकारियों को विशेष निर्णय पर अपना धन्यवाद दिया है।