नवरात्रि पर्व की अब जोरदार तैयारियां शुरू ! प्रदेश में विहंगम दुर्गा पूजा पंडाल के लिए विख्यात नैला-जांजगीर की श्रीश्री दुर्गोत्सव समिति इस बार पुनः कुछ अलग करने की तैयारी में, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने समितियों के पदाधिकारियों की बैठक ली
जांजगीर-चांपा ,नवरात्रि पर्व को लेकर जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न दुर्गा पूजा उत्सव समितियों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रदेश में अपनी तरह से विलग दुर्गा पूजा पंडाल के लिए विख्यात नैला की श्रीश्री दुर्गा उत्सव समिति नैला-जांजगीर की तैयारियों के संबंध में एक समीक्षा बैठक जांजगीर-चांपा जिले के जिलाधीश जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने संयुक रुप से बैठक ली । बैठक में अग्रसेन भवन नैला-जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास होने श्रद्धालु भक्तों की भीड़-भाड़ को देखते हुए तथा पूजा उत्सव के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा व्यवस्थाओं पर चर्चा की ।
नवरात्रि पर्व की तैयारियों में क्या हैं खास बातें ।
दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन।
अग्रसेन भवन नैला-जांजगीर के पास आयोजित होने वाले दुर्गा उत्सव में श्रद्धालुओं की हर वर्ष बढती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था , पार्किंग और यातायात प्रबंधन की पुख्ता तैयारीयां की जाएगी ।
आयोजन स्थल पर पुलिसिया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ।
जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्सव स्थल पर पुलिस सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी और सुरक्षा की दृष्टिकोण से विशेष गश्ती दल नियुक्त होंगे ।
बैरिकेटिंग और यातायात प्रबंधन
पुलिस अधीक्षक ने बेरिकेटिंग, यातायात और पार्किंग के संबंध में आवश्यक निर्देश समिति के पदाधिकारियों को दिए जिससे उनकी ओर से कार्यकर्ताओं की भी सहयोत्मक तैयारियां रहे ।
दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान सुरक्षा और सुविधाएं।
पंडाल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरें और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें हर समय तैनात रहेगी साथ ही साथ भक्तों के लिए पार्किंग और अन्यान्य सुविधाओं का भी इंतजाम रहे ऐसी समितियों के पदाधिकारियों और कार्यकताओं को कहा गया हैं।
शांति और सौहार्द से त्योंहार मनाने की अपील की ।
जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन के अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर , सुब्रत प्रधान,समिति के राजेश कुमार पालिवाल,विक्रम पालिवाल, संदीप शर्मा, पवन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल सहित अधिकारी और समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही । इस दौरान प्रशासन ने सभी आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया हैं और शांति, सौहार्द और श्रद्धा के साथ दुर्गा उत्सव के सदस्यों से भी अपील की हैं ।