राज्य

स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ ! चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ , चांपा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस


देश को आजाद कराने में अनगिनत वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, हमें उस संघर्ष और पीड़ा को आज भी महसूस करनी चाहिए  - सुनील सोनी ।

चांपा ,

लायंस चौंक पर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ईकाई, चांपा द्वारा पूरे जोश और राष्ट्रीय भावना के साथ  ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।  चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सोनी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतवर्ष को अंग्रेजो से आजाद कराने में अनगिनत वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया हैं। हमें उस संघर्ष और पीड़ा को महसूस करनी चाहिए जो कि हमारे पूर्वजों ने सहा हैं । सेनानियों के बलिदान और कड़ी मेहनत से हमें यह आजादी मिली हैं ।  

उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक का यह कर्तव्य हैं कि देशहित में अपना योगदान दे । चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राज अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने  देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सपूतों का स्मरण किया और भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया ।  सुनील सोनी ने इसके पूर्व तिरंगा झण्डा फहराया गया और  सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया । शिक्षक आशुतोष गोपाल ने अपनी देश भक्ति गीत से समा बांधा । कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील कुमार साधवानी ने किया।

कार्यक्रम में  नपाध्यक्ष चांपा प्रदीप नामदेव, सुनील कुमार सोनी, सुनील साधवानी, राज अग्रवाल, विशाल केडिया, प्रकाश अग्रवाल, नागेंद्र गुप्ता, रितेश शर्मा,सलीम मेमन,रामवल्लभ सोनी, संतोष सिंह जब्बल ,  गोपी बरेठ,राजकुमार सोनी, अंकित मोदी, गोपाल गुलशन सोनी , परमेश्वर स्वर्णकार , हेमंत सराफ, अधिवक्ता महावीर प्रसाद सोनी, श्रीमति शांति सोनी, राजू द्विवेदी, प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष  कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव डॉ  मूलचंद गुप्ता, शशिभूषण सोनी सहित बड़ी संख्या में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ईकाई चांपा के पदाधिकारी, सदस्य गण उपस्थित थे ।

Leave Your Comment

Click to reload image