राज्य

कैट ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया

चाम्पा

,कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चाम्पा ईकाई के तत्वाधान मे 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया!आज के कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भारतीय सेना (महार रेजिनेंट) के सैनिक श्री सुजीत अहीर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया!तत्पश्चात भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्रगीत गाया गया! कैट के अध्यक्ष राजन गुप्ता द्वारा उद्बोधन दिया गया, मुख्य अतिथि श्री सुजीत अहीर जी के द्वारा शुभकामना संदेश पश्चात आभार व्यक्त अनिल गुप्ता के द्वारा किया गया!

कार्यक्रम का संचालन धीरज सोनी ने किया!जिसमे नगर के वरिष्ठ नागरिकगण, व्यापारी बंधु , कैट के अध्यक्ष राजन गुप्ता, अनिल मनवानी, सलीम मेमन,अनिल गुप्ता, राजकुमार सोनी, मधुसुदन सोनी, मनोज धामेचा, धीरज सोनी, विनय सोनी, रघुनंदन सोनी, भक्तो मेहर, रितेश अग्रवाल, असगर मेमन ,रफीक मेमन ,खालिद मेमन ,होलाराम चन्दानी ,किशोर मनवानी  सहित सभी व्यापारी बंधु की उपस्थिति रही!*

Leave Your Comment

Click to reload image