जिला

श्रवण बाधित शोभा गुप्ता को श्रवण यंत्र किया गया प्रदाय

बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर

सूरजपुर/04 जून 2025/  जिला अस्पताल सूरजपुर में कान से संबंधित समस्याओं से ग्रसित मरीजों की जांच की गई। जांच उपरांत श्रवण बाधित श्रीमती शोभा गुप्ता, पति श्री शंकर प्रसाद को आवश्यकतानुसार डॉक्टर की सलाह पर समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत सूरजपुर के माध्यम से सहायता के रूप में श्रवण यंत्र प्रदान की गई।

जांच के उपरांत पात्र पाए गए लाभार्थी को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल पैकरा, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के करकमलों से श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। जिससे उनकी दैनिक जीवन में सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

Leave Your Comment

Click to reload image