खेल

सौरव गांगुली ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी घोषणा 11 जुलाई को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में ICC की सालाना कॉन्फ्रेंस में होगी। गांगुली हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले भारत के 12वें क्रिकेटर होंगे।

54वें जन्मदिन पर गांगुली को यह बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। इसी दिन उनकी बायोपिक 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया, जिसमें एक्टर राजकुमार राव 2002 नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी लहराते नजर आए। पोस्टर शेयर करते हुए गांगुली ने इसे अपने लिए सबसे बेहतरीन गिफ्ट बताया।

मैच फिक्सिंग विवाद के बाद 2000 में गांगुली ने भारतीय टीम की कप्तानी संभाली। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, जहीर खान, मोहम्मद कैफ और बाद में महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया।

उनकी कप्तानी में भारत ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी जीती, 2003 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ की, 2004 में पाकिस्तान में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती और ऑस्ट्रेलिया की 16 मैचों की टेस्ट जीत की लय भी तोड़ी।

Leave Your Comment

Click to reload image