छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद ने ली शपथ, जांजगीर मछुआरा समाज में खुशी की लहर
ज़िला जांजगीर चांपा
स्वामी विवेकानंद सभागार, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में आनंद निषाद ने छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद की शपथ लेकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सहित प्रदेशभर के मछुआरा समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा गया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सहकारिता मंत्री आनंद निषाद ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मछुआ किसानों की आय बढ़ाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने मछुआरा समाज के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप विधायक कुवंर सिंह निषाद, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) नेहरू निषाद, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) डॉ लखन लाल धीवर तथा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी एवं मछुआरा समाज के लोग उपस्थित रहे।
समारोह के बाद जांजगीर-चांपा के मछुआरा समाज ने आनंद निषाद को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज के उत्थान, मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और मछुआ परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।