जिला

*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा नाबालिग वाहन चालकों एवं उनके पालको के विरुद्ध विशेष अभियान

बिहान छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ -लाभो कुमार 


सारंगढ़ बिलाईगढ़:वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा नाबालिग वाहन चालकों एवं उनके पालको के विरुद्ध विशेष अभियान 

सारंगढ वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार यातायात पुलिस, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय, अशोका पब्लक  स्कूल व मोना स्कूल के  छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के विरुद्ध नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के संबंध में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 22 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समझाइश देते हुए बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें,

क्योंकि यह कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी है।यातायात पुलिस द्वारा सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन उपलब्ध न कराएं तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की जागरूकता एवं प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।कल 20 प्रकरण अभिभावकों पर कुल 20000 का चलानी कार्यवाही और आज 22 प्रकरण नाबालिग चालक/ अभिभावक 44000 पर चालानी, कार्यवाही 42 प्रकरण 66000 रु की चालानी कार्यवाही की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image