राजधानी

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी कुमार सिंह मरावी से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, नई उम्मीदों के साथ दी बधाई

बलौदाबाजार, 31 जुलाई 2026


बलौदाबाजार जिले में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी कुमार सिंह मरावी से सर्व आदिवासी समाज के जिला प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

प्रतिनिधिमंडल ने श्री मरावी के सरल, सकारात्मक एवं जनहितकारी कार्यशैली की उम्मीद जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और नई गति मिलने की पूरी संभावना है। समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाने की दिशा में उनके कार्य उल्लेखनीय साबित होंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि बलौदाबाजार जैसे ऐतिहासिक जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बदलाव की उम्मीदों के बीच श्री मरावी का पदभार संभालना निश्चित रूप से सकारात्मक संदेश है।

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी, जिला उपाध्यक्ष भानु ध्रुव, महिला प्रभाग जिला सचिव राधा ध्रुव, जिला सचिव थानू ध्रुव, समाजसेवी दयाराम ध्रुव एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष (बलौदाबाजार) कैलाश ध्रुव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image