शहीद राम कुमार कश्यप की 15वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ (जांजगीर-चांपा)
ग्राम महंत में अमर शहीद राम कुमार कश्यप की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों सहित ग्रामवासियों ने शहीद की प्रतिमा/चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीद राम कुमार कश्यप के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद की पावन स्मृति को नमन किया।