क्राइम

कोतरी में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 17 लीटर शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार..

सारंगढ़-बिलाईगढ़//

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सारंगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम कोतरी में छापेमारी कर अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कोतरी में छापेमारी की। सूचना थी कि एक व्यक्ति अपने घर में बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखे हुए है।

पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी सूरज केंवट (पिता स्व. गजानंद केंवट), निवासी ग्राम कोतरी, थाना सारंगढ़ को पकड़ा। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोतलों और सिल्वर बर्तन में रखी 17 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,400 रुपये है, बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया।

विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र मनहर, पीएसआई चंचल, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, विमल जांगड़े, महिला आरक्षक शकुंतला साहू तथा थाना सिटी कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave Your Comment

Click to reload image