दूसरे लड़के से बात की तो गर्लफ्रेंड को मार डाला
तिल्दा,रायपुर
रायपुर में 10वीं की छात्रा की चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्कान धीवर (16) के मर्डर के आरोपी को खोज निकाला है। आरोपी साहिल धीवर (20) को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी बलौदाबाजार के सकलोर का रहने वाला है।
मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, मुस्कान और साहिल के बीच प्रेम प्रसंग था। साहिल को शक था कि मुस्कान का किसी और से अफेयर है। वह फोन पर किसी दूसरे लड़के से बात करती है। इसी शक में साहिल ने मुस्कान की हत्या की साजिश रची। वह छात्रा को घुमाने के बहाने गांव के बाहर तालाब के पास ले गया। वहां चाकू और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और फरार हो गया। खरोरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम एक हफ्ते से उसकी तलाश कर रही थी। घटनास्थल से पुलिस को आरोपी की चप्पल और कुछ अन्य सामान मिले थे।
थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों को बाइक पर साथ जाते देखा गया था। अगले दिन तालाब के पास मुस्कान का शव मिला। वह महाराष्ट्र की ओर भाग रहा था। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।