क्राइम

तिल्दा-नेवरा में महिला ने दी जान

तिल्दा

तिल्दा-नेवरा के कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान 30 वर्षीय ऊषा कहरा के रूप में हुई है। वह संभव प्लांट में कार्यरत अपने पति प्रमोद कहरा के साथ रहती थी।

घटना सोमवार सुबह की है। प्रमोद सुबह 6 बजे काम पर चला गया था। ऊषा की मां घर पर थी। वह सुबह 10 बजे मंदिर से लौटी। उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। चिंतित होकर खिड़की से झांका तो ऊषा पंखे से लटकी मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार ऊषा पथरी की बीमारी से पीड़ित थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है

Leave Your Comment

Click to reload image