क्राइम

संदिग्ध युवक गिरफ्तार जेल भेजा गया

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर - बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में 26 जून की रात करीब साढ़े दस बजे एक युवक को संदेहास्पद हालत में घूमते हुए देखा गया, आरोपी सद्दाम अंसारी पिता अब्दुल अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी नरोला रेवती चौकी थाना चंदौरा सुरजपुर को राजपुर निवासी लालमुनि कुशवाहा के घर के पास देखा गया, जब लालमुनि कुशवाहा ने उससे देर रात घूमने का कारण पूछा तो आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए कहा, "तुम पूछने वाले कौन हो?"

इसके साथ ही उसने मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन आरोपी का रवैया उग्र बना रहा और वह दोबारा आवेदक पर हमला करने पर उतारू हो गया, शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने उसे भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया,गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अनुविभागीय दंडाधिकारी राजपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल वारंट जारी किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image