दुर्ग रेप-मर्डर केस...पड़ोसी बोली- रिवॉल्वर दो मैं मारूंगी:पिता ने कहा- मान नहीं सकता कि भाई ऐसा करेगा, रायपुर में निकला कैंडल मार्च
दुर्ग/ में बच्ची से रेप-मर्डर केस में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रायपुर में घड़ी चौक से जयस्तंभ चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। आरोपी को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की गई। वहीं इस घटना के बाद बच्ची की पड़ोसी महिला कहती है, कि मेरे हाथ में रिवॉल्वर दे दो मैं उसका मर्डर कर दूंगी। चाहे मुझे फांसी हो जाए।

इधर, इस केस में परिजन के बयान के बाद अलग मोड़ भी आया। मृतक के पिता का कहना है कि, मुझे यकीन नहीं है कि मेरा भाई ऐसा कर सकता है। बचपन से उसके लिए सबकुछ किया है। हालांकि, SP ने कहा कि, सब जांच के बाद ही आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया गया है।
परिजन, पड़ोसी, राजनीतिक दल और पुलिस का भी इस पर बयान सामने आया है
वहीं इस मामले में स्थानीय वकील के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के 5 वकील भी केस लड़ेंगे। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि भिलाई के वकील राजकुमार तिवारी इस केस को बिना किसी फीस के लड़ेंगे।
घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। वहीं, इस मामले में दुर्ग एसपी ने SIT का गठन किया है। यह 7 सदस्यीय टीम होगी, जो तेजी से मामले की जांच कर कोर्ट में उसे रखेगी और फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को चलाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाएगी।