क्राइम

ग्राम खिलोरा के ग्रामीण के सांथ मारपीट प्रकरण में 02 आरोपी देवनारायण साहू एवं शत्रुघन नवरंगे को लिया गया हिरासत में

सौरभ यादव/ छत्तीसगढ़ बिहान न्यूज़/

तिल्दा नेवरा  :- प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 01.04.2025 की रात्रि करीबन 12:30 बजे डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम देखकर अपने घर वापस आ रहा था, कि इसी बीच आरोपी शत्रुघन नवरंगे द्वारा जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती उसे अपनी स्कूटी में बैठाकर अपने घर ले जाया गया। घर पहुंचने पर प्रकरण में शामिल आरोपियों द्वारा, प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज कर, लाठी-डंडा, जूते चप्पल आदि से मारपीट किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना हथबंद में अपराध क्र. 66/2025 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा जांच पतासाजी एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल 02 आरोपी देवनारायण साहू एवं शत्रुघन नवरंगे को हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों से विस्तृत एवं गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपियों के नाम 
1. देवनारायण साहू उम्र 44 साल निवासी ग्राम खिलोरा थाना हथबंद
2. शत्रुघन नवरंगे उम्र 31 साल निवासी ग्राम खिलोरा थाना हथबंद

Leave Your Comment

Click to reload image