रायपुर के रेलवे पार्किंग ठेकेदार को हिस्ट्रीशीटर समेत 3 लोगों ने चाकू, लाठी और हॉकी स्टिक से पीटा है।
रायपुर
रायपुर के रेलवे पार्किंग ठेकेदार को हिस्ट्रीशीटर समेत 3 लोगों ने चाकू, लाठी और हॉकी स्टिक से पीटा है। तीनों लोगों ने मिलकर ठेकेदार को घसीट-घसीटकर मारा है। वारदात में मुख्य आरोपी गंज इलाके का हिस्ट्रीशीटर है
दरअसल, शनिवार दोपहर गंज इलाके का हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद हुसैन पार्किंग में आया। इस दौरान पार्किंग ठेकेदार रवि आहूजा से ठेला हटवाने को लेकर बहस करने लगा। रवि ने इस दौरान हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद हुसैन को बहसबाजी और गाली-गलौज करने से मना किया।
इससे गुस्साए मोहम्मद हुसैन ने अपने दोस्तों के साथ ठेकेदार को पीटना शुरू कर दिया। पार्किंग ठेकेदार के साथ ही स्टाफ के लोगों से भी मारपीट की। चाकू और बेसबॉल बैट से हमला करने से रवि के जांघ और हाथ में चोंटे आई हैं। मामले में जीआरपी पुलिस आगे की जांच कर रही है।