क्राइम

चांपा क्षेत्र के सार्वजनिक जगह पर बटनदार चाकू को लहराते हुए, लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक चाकू के साथ गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

चांपा

चांपा। मामले में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी अविनाश यादव 33 वर्ष निवासी प्रिंस ऑफ प्रिम स्कुल के सामने भोजपुर  थाना चांपा। मामले में  थाना चांपा से पेट्रोलिंग टीम शहर भ्रमण पेट्रोलिग पर रवाना हुआ था तभी बरपाली चौक चांपा में मुखबिर ने सूचना दिया कि प्रिंस ऑफ प्रिस स्कूल के पास भोजपुर चांपा निवासी अविनाश यादव अपने पास अवैध बटनदार लोहे का चाकू रखा है जिसे रखकर वह मिशन रोड भोजपुर चांपा मे सार्वजनिक स्थान में आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है जो किसी के साथ अप्रिय घटना घटित कर सकता है

उसके सार्वजनिक स्थान मे बटनदार चाकू दिखाने लहराने में लोगों में भय का महौल बना हुआ है कि सूचना पर से  पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, SDOP चांपा यदुमणि सिदार कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम  मुखबिर के बताये स्थान में घेराबंदी कर आरोपी अविनाश यादव को धारदार बटनदार चाकू के साथ पकड़ा गया जिसके कब्जे से धारदार लोहे के बटन वाले चाकू को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा सहित स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image