क्राइम

लूट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

 जांजगीर-चांपा

,रात्रि में रास्ता रोककर लूट करने वाले 01 फरार आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को पकडने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली सफलता।*

 प्रकरण के पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर।
 आरोपी प्रकाश निर्मलकार उर्फ  भोला उम्र 29 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा।*

 आरोपियों के विरूद्ध धारा 309 (4), 3(5), 310 (2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड  पर भेजा गया।*
 मामले का ‍संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 24.01.2025 को रात्रि करीब 08.00 बजे घटना स्थल थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत तरौद आम रोड के पास आरोपियों द्वारा प्रार्थी नारद कुमार कश्यप निवासी किरारी थाना अकलतरा का मोटर सायकल एच एफ डिलक्स तथा एक मोबाईल जुमला कीमती 60,000/- रूपये को लूटकर भाग गये थे जिसकी सूचना पर रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 309(4), 3(5), 310(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। 
 प्रकरण की विवेचना दौरान हाईवे रोड में लगें एवं आस पास के ग्रामों में लगे सीसीटीवी फुटेज व तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी 01.अमन कुमार साहू निवासी बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर हाल मुकाम अमोरा रोडर कालोनी थाना मुलमुला  02. सूरज कुमार घृतलहरे निवासी फोकटपारा ग्राम अमोरा थाना मुलमुला के द्वारा घटना घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 27.01.2025 को न्यायिक रिमाण्डर पर भेजा जा चुका है।
 लूट प्रकरण की फरार आरोपियों की पातासाजी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवम अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्ग में  फरार आरोपी प्रकाश निर्मलकार उर्फ भोला एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को मुखबिर सूचना से उनके सकुनत से पकडा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी प्रकाश निर्मलकार उर्फ भोला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया गया।
   उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image