क्राइम

भिलाई में सुबह से शाम तक दोनों ने शराब पी, रात में कुल्हाड़ी से किया वार,

भिलाई 

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने से भाई की मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि मृतक का नाम महेंद्र सिंह उर्फ बउआ (55 साल) है। वह अपने छोटे भाई राजवीर सिंह (45 साल) के साथ नंदिनी रोड के पास स्थित मकान में रहता था। दोनों में घर, जमीन को लेकर प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।

दोनों एक घर में रहते थे, लेकिन अलग-अलग थे। उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार सुबह भी उनके बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद वो दोनों शराब पीने बैठ गए। सुबह से लेकर शाम तक दोनों शराब पीते रहे। दोनों के बीच कहासुनी होती रही।

रात करीब 8-9 बजे के बीच दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। उस समय महेंद्र के हाथ में एक चाकू और छोटी कुल्हाड़ी थी, वहीं राजवीर अपने पास एक बड़ी सी कुल्हाड़ी रखा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला किया।

राजवीर ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई के सिर पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी का वार इतना तेज था कि उसके सिर के पीछे आधी कुल्हाड़ी धंस गई। इससे महेंद्र वहीं ढेर हो गया। आरोपी राजवीर ने देखा की महेंद्र की मौत हो गई तो वह घर से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही छावनी टीआई मोनिका पांडेय और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फोरेंसिक की टीम को वहां बुलाया। इसके बाद घटनास्थल से खून के सैंपल, हत्या के लिए उपयोग की गई कुल्हाड़ी और अन्य सबूत कलेक्ट किए गए। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave Your Comment

Click to reload image