बिलासपुर में डॉन-माफिया बताने वालों से पुलिस ने कराई उठक-बैठक; दुर्ग से भी 6 बदमाश गिरफ्तार
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ पुलिस अब सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वालों पर एक्शन ले रही है। खुद को डॉन माफिया बताने वालों को थाने बुलाकर माफी मांगनी पड़ रही है। पुलिस उनसे कान पकड़कर उठक बैठक करा रही है। इन बदमाशों ने बंदूक पकड़कर एक फिल्मी जैसा पोस्टर बनाया और सोशल मीडिया में पोस्ट किया। इस पोस्टर में लिखा था- SHOOTER
ऐसे ही दुर्ग जिले में भी 6 लड़कों को चाकू और तलवार के साथ फोटो डालने पर गिरफ्तार किया गया। रायगढ़, रायपुर जैसे शहरों में भी पुलिस इस तरह की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने इनकी पहचान की। इसके बाद सभी को पकड़कर थाने ले आई। सभी से उठक-बैठक कराते हुए वीडियो बनाकर उनकी ही आईडी पर अपलोड कराया। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने कहा कि, ऐसे मामलों की जानकारी संबंधित थाना और साइबर सेल को कोई भी व्यक्ति दे सकता है।