क्राइम

रात 1 बजे लड़कियों के ग्रुप पर हमला..बदमाश ने काटी उंगली

रायपुर

रायपुर के महादेव घाट इलाके में आधी रात गर्ल्स के एक ग्रुप और कुछ स्थानीय लड़कों के बीच मारपीट हो गई। लड़कियां पार्टी कर रही थीं इतने में कुछ स्थानीय लड़कों ने कमेंट पास किया। दोनों गुटों में जबरदस्त मारपीट हुई।

एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्हीं के किसी साथी ने बनाया है।

वीडियों में देखा जा सकता है कि लड़कियों का ग्रुप लड़कों को पीट रहा है। कुछ लड़के भी बाल खींचकर लड़कियों को पटक रहे हैं। घूंसे मार रहे हैं, लातों से मार रहे हैं। लड़कियां गालियां देकर मारपीट करने आए लड़कों को दौड़ा रही हैं, उनकी पिटाई कर रही हैं। लड़कियों की शिकायत पर डीडी नगर थाने की पुलिस ने FIR दर्ज की है और मारपीट करने वाले लड़कों के ग्रुप को खोजा जा रहा है।

इस मारपीट कांड में घायल लड़कियों ने ही पुलिस से शिकायत की। बताया कि सभी अपनी एक सहेली की बर्थ-डे पार्टी काे सेलिब्रेट करने महादेव घाट से लगे विसर्जन कुंड के पास जमा हुई थीं। ये सेलिब्रेशन रात के 1 बजे हो रहा था। 6-7 लड़कियां जमा हुई थीं। इनमें से कुछ वेडिंग पार्टी इवेंट्स में काम करने वाली लड़कियां थीं। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि इसी बीच कुछ अनजान लड़के वहां आ गए। वो पूछने लगे कि तुम लोग कौन हो, कहां रहती हो? इनमें एक लड़की सत्यम विहार इलाके की रहने वाली थी, उसने लड़कों को जाने को कह दिया। इतने में लड़कों का ग्रुप लड़कियों को धमकाने लगा और बदसलूकी की। इसके बाद लड़कों ने लड़कियों पर अटैक कर दिया  इसके बाद सब एक दूसरे को मारने पीटने लगे। गैंगवार जैसी स्थिति बनी। लड़कियों का दावा है कि लड़कों के झुंड ने उन्हें बांस-डंडे से पीटा है। इसके बाद रैपिडो में काम करने वाले एक युवक ने बीच-बचाव किया।

मारपीट के बाद 5 लड़कियां घायल हुई हैं। लड़कियों की पीठ, कोहनी, आंख, नाक और कान में चोटें आई हैं। अस्पताल से मामला पुलिस की जानकारी में आया। इसके बाद अनजान हमलावर युवकों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। DD नगर थाना पुलिस ने बताया कि लड़कियों की शिकायत मिली है, हमलावर युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है

Leave Your Comment

Click to reload image