क्राइम

रायपुर में ज्वेलर्स दुकान के कारीगर की हत्या

रायपुर 

रायपुर के सदर बाजार में एक ज्वेलर्स दुकान के कारीगर की हत्या कर दी गई है। वो कोलकाता का रहने वाला था। ज्वेलरी दुकान में गहने बनाने का काम करता था। सदर बाजार में हनुमान मंदिर की सकरी गलियों से गुजरते हुए एक युवक से टकरा गया। आरोपी युवक ने विवाद के बाद उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, 2 जून की रात 12 बजे सूचना मिली कि हनुमान मंदिर गली के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पुलिस ने घायल सूजान सरकार को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की। आरोपी हत्या के बाद भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी दीपक लोहार निवासी गोबरा नवापारा ने पूछताछ में बताया कि, वह देर रात गली से गुजर रहा था। तभी सूजान सरकार और वह आपस में टकरा गए। इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे चाकू उसके सीने में घोप दिया। जिससे सूजान की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image