क्राइम

कांकेर में छात्रा को अश्लील वीडियो भेजे, प्रोफेसर अरेस्ट

कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर कृषि कॉलेज की छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छात्रा को प्रैक्टिकल में कम नंबर देने की धमकी देकर परेशान करने का भी आरोप है। छात्रा ने मंगलवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि प्रोफेसर पहले भी उससे अश्लील बातें करता था। 25 सितंबर को उसने टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजा था।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को कांकेर कृषि कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने बताया कि कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर पीयूष कांत नेताम (49) ने 25 सितंबर को टेलीग्राम में उसे एक वीडियो भेजा।

अश्लील वीडियो होने के कारण छात्रा ने उसे बंद कर दिया। छात्रा ने बताया कि आरोपी पहले भी उससे अश्लील बातें करता था, लेकिन प्रोफेसर होने की वजह से छात्रा पहले आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज करती रही।

इसके बाद आरोपी प्रोफेसर छात्रा को प्रैक्टिकल में कम नंबर देने की धमकी देकर परेशान करता रहा। अश्लील वीडियो भेजने और धमकी से परेशान होकर छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी कोंडागांव जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ BNS की धारा 75(2), 75(3), 351(2) और आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image