क्राइम

लालपुर शराब भट्टी के पास नाले में मिली लाश

रायपुर

रायपुर के लालपुर शराब भट्टी के पास नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि मामला हादसे का है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave Your Comment

Click to reload image