क्राइम

इलाज के बहाने रेप, नाबालिग 5 महीने की प्रेग्नेंट:

कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़फूंक से इलाज के बहाने 14 साल की नाबालिग से यौन शोषण का मामला सामने आया है। 15 अप्रैल 2026 को नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे आमागांव के वैद्यराज (बैगा) रमेश कुमार पिस्दा के पास इलाज के लिए ले जाया गया था।

आरोपी ने नाबालिग को बच्चेदानी में समस्या बताई और ताबीज दिया। 25 मई को नाबालिग को उसके चाचा के साथ फिर वैद्यराज के घर भेजा गया। वहां आरोपी बच्ची को पूजा घर में ले गया और उसके साथ आए उसके चाचा को दूसरी जगह भेज दिया।

17 अक्टूबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो अंतागढ़ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरी जांच में पता चला कि नाबालिग करीब 5 महीने की प्रेग्नेंट है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे नशीली दवा देकर बेहोश कर यौन शोषण करता था।

रिपोर्ट के आधार पर ताड़ोकी थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यह मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है।

बच्ची के पिता की शिकायत पर ताड़ोकी पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार पिस्दा (44) के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image