राजगढ़ में नाबालिग के साथ रेप
राजगढ़
राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने सहित पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 16 साल 8 माह की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी 2025 को शाम लगभग 6 बजे गांव के ही पास स्थित एक खेत की खाली जगह पर आरोपी धर्मेंद्र निवासी ढाबली ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी ताकि वह इस बारे में किसी को न बताए।
पीड़िता ने गुरुवार को घटना की शिकायत छापीहेड़ा थाने में की है। जिसके आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 112/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 351(3) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पास्को एक्ट) की धारा 3/4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। आरोपी की तलाश की जा रही है।