क्राइम

3 साल की बच्ची से यौन-शोषण का आरोप

रायपुर 

राजधानी रायपुर के टाटीबंध में 3 साल की बच्ची से कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में परमानन्द ध्रुव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी रायपुर एम्स में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था।

मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची पड़ोस में खेलने गई थी। इसी दौरान वह आरोपी के घर पहुंच गई, जहां उसके साथ कथित यौन शोषण किए जाने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। डीसीपी वेस्ट रॉबिन्सन गुरिया, एडीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी देवांश राठौर के निर्देशन में आमानाका थाना प्रभारी सुधांशु बघेल और उनकी टीम ने रात करीब 2 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी परमानन्द ध्रुव टाटीबंध के पास का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

Leave Your Comment

Click to reload image