जिला

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, दो दमकल वाहनों और 12 सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

रायपुर संभाग ब्यूरो चीफ सुब्रोतो दासगुप्ता

भिलाई।

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित छावनी क्षेत्र में जगदंबा फोम की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा फोम और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया।

इस अग्निकांड में लाखों रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

दो दमकल वाहनों और 12 सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका

Leave Your Comment

Click to reload image