चिताराम कश्यप के निवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत कचंदा में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर किया आत्मीय अभिनंदन, स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ रिगनी /
खरौद ग्राम पंचायत कचंदा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चिताराम कश्यप के निवास पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें जाजगीर विधायक ब्यास कश्यप विधायक रामकुमार यादव, ग्राम पंचायत कचंदा के सरपंच खगेन्द्र कश्यप, चिताराम कश्यप, दिनेश शर्मा, मंजू सिंह, नेहराम चरण साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रीति अजय दिव्य, जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण कश्यप, ग्राम पंचायत सलखन के सरपंच गोविंद कश्यप एवं रामविलास तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी स्वागत के लिए पहुंचे।
सभी ने पुष्पमाला पहनाकर पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। चिताराम कश्यप के निवास पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण रहा।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने एक-दूसरे से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही।