देश दुनिया

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, सरकार ने नए प्रतिबंध लागू किए

नई दिल्ली

दिवाली से पहले हवा की गुणवत्ता खराब होने पर दिल्ली-NCR में GRAP-III लागू किया गया है। यानी नया कंस्ट्रक्शन, तोड़फोड़, खुदाई, प्लास्टर, टाइल्स का काम, ये सब बंद रहेगा।

BS-4 या उससे नीचे के मानक वाले डीजल वाहन और BS-3 या उससे नीचे के मानक वाले पेट्रोल वाहन नहीं चल सकेंगे।

साथ ही पांचवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में पढ़ाई होगी। ये पाबंदियां नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में भी लागू होंगी।

यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, महराजगंज, श्रावस्ती और संभल समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। मिर्जापुर में कोहरे के चलते 5 ट्रेनें अगले 3 महीने के लिए कैंसिल कर दी गईं।

ओडिशा के गंजाम जिले के पहाड़ी गांव में गुरुवार को लैंडस्लाइड के बाद 5 और शव मिले। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। हादसे के बाद से 6 लोग अब भी लापता हैं। ये लोग 28 अक्टूबर को आए चक्रवात अर्नब के बाद हुई लैंडस्लाइड में दब गए थे।

Leave Your Comment

Click to reload image