मेकाहारा में 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद:
रायपुर
दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि जरूरी दवाइयों, इंजेक्शन और जीवनरक्षक मेडिकल सामान का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। साथ ही इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तुरंत इलाज देने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ को तैयार रहने को कहा गया है।
दीपावली और गोवर्धन पूजा की छुट्टी के कारण अस्पताल की ओपीडी दो दिन बंद रहेगी। 8 नवंबर को रविवार और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी होने से मरीज ओपीडी में इलाज नहीं करा सकेंगे। हालांकि, इन दोनों दिनों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।
10 नवंबर मंगलवार से ओपीडी की नियमित सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी। अस्पताल प्रबंधन ने त्योहार के दौरान मरीजों को इलाज में परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।