क्राइम

रायपुर में पति-पत्नी की सिरकटी लाश मिली:

रायपुर 

रायपुर के आरंग इलाके में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। बीरबीरा गांव में दंपती की सिरकटी लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों की हत्या किसी धारदार नुकीली वस्तु से किए जाने की आशंका है। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान सदासी राम साहू (65) और उनकी पत्नी आसबाती (62) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों गांव में अपने मकान में रहते थे।

एसीपी रायपुर ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच सूचना मिली कि बीरबीरा गांव में रहने वाले बुजुर्ग दंपती के शव घर में मिले हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि दोनों बुजुर्ग किसान थे और वे अपनी करीब 10 एकड़ जमीन पर खेती करते थे। उनके दो बेटे हैं, जो रायपुर में रहकर काम करते हैं। वहीं दो बेटियों की शादी हो चुकी है, वे अपने ससुराल में रहती हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वाड और FSL टीम को बुलाया। दोनों टीमों ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए।

पुलिस फिलहाल हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image