भाठागांव बसस्टैंड पर चाकू लेकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार
रायपुर
रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड पर चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी की पहचान खुमान दास मानिकपुरी (22) के रूप में हुई है। वह बकतरा रोड, ग्राम बिरौद, थाना अभनपुर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चाकू मिला। पुलिस के अनुसार चाकू रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 946/2026 दर्ज किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक 7 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव बस स्टैंड पर एक युवक चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। इसके बाद प्रशिक्षु उप निरीक्षक नागेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।