क्राइम

रायपुर में होर्डिंग पोल से लटकी मिली युवक की लाश

रायपुर

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह पंडरी थाना क्षेत्र में कार शोरूम के पास होर्डिंग पोल से गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 35 साल होने का अनुमान है। घटनास्थल की शुरुआती जांच में युवक के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस आत्महत्या के साथ हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है

घटना की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे पता लगाया जा रहा है कि युवक रात में वहां कैसे पहुंचा और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं।

पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, फोरेंसिक जांच, CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image