क्राइम

मेले में बच्चों के कपड़े उतरवाए, अननेचुरल सेक्स किया,

बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बच्चों से अननेचुरल सेक्स करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। महारानी चौक में लगे मेले में गोवर्धन वर्मा ने खिलौने की दुकान लगाई है। दुकानदार ने 2 छोटे बच्चों पर खिलौना चोरी का आरोप लगाकर उन्हें बेल्ट से पीटा, गाली-गलौज की और खुद को ‘भाटापारा का दादा’ बताते हुए धमकाया।

इसके बाद आरोपी ने मेले में लोगों के सामने बच्चों के कपड़े उतरवाए और जबरन अप्राकृतिक यौन कृत्य किया। वहां मौजूद एक शख्स से बकायदा इसका वीडियो भी बनवाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, भाटापारा के महारानी चौक में मेला लगा हुआ था। इसी दौरान गोवर्धन वर्मा नाम के व्यक्ति ने मेले में खिलौने की दुकान लगाई है। 28 अगस्त को दुकानदार ने दो नाबालिग बच्चों पर खिलौने चोरी करने का आरोप लगाया।

इसके बाद उसने खुलेआम दोनों बच्चों को पकड़ लिया और उनका शोषण किया। घटना के दौरान बच्चे काफी डरे हुए थे। इस मामले में वीडियो बनाकर वायरल करने वाले शख्स की भी तलाश की जा रही है।

भाटापारा शहर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी गोवर्धन वर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ और पीड़ित बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चूंकि दोनों पीड़ित नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image