क्राइम

मुंगेली में घर के अंदर मिली दंपती की लाश

मुंगेली

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के ग्राम नवलपुर में एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, शव करीब 4 से 5 दिन पुराने हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।

मृतकों की पहचान 56 वर्षीय नंदकुमार कश्यप और उनकी 52 वर्षीय पत्नी गौरी बाई कश्यप के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, दंपती के दो बेटे हैं, जो बिलासपुर में रहते हैं। बड़ा बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा एक फार्मास्युटिकल कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम करता है।

Leave Your Comment

Click to reload image