क्राइम

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने एक ही दुपट्टे से लगाई फांसी

सरगुजा/सूरजपुर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा से लगे जंगल में प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। पेड़ पर दुपट्टे से कपल का शव लटका हुआ था। मौके पर बाइक और युवक का आधार कार्ड भी मिला है। मंगलवार सुबह मशरूम (खुखड़ी) लेने जंगल गए लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल, दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। युवक की पहचान खड़गवां चौकी क्षेत्र के रहने वाले मूलचंद (21) के रूप में हुई है।

वहीं, युवती की पहचान रिंकी सिंह के रूप में हुई है। रिंकी मूल रूप से रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तेलसरा की रहने वाली थी। दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

इसके अलावा, मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल के पास ही HF डिलक्स बाइक (CG 15 DG 3422) खड़ी मिली।

ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों बाइक से ही मौके पर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं, शवों की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि कपल ने सोमवार को ही फांसी लगाई होगी।

लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image