रायपुर में युवक से लूट, 3 आरोपी गिरफ्तार:
रायपुर
राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट कर दोपहिया वाहन लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को घेरकर गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद उसकी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर वारदात में इस्तेमाल दो बाइक और एक स्कूटी जब्त की है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर बलराम से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके नाक और दाहिने पैर में चोट आई। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए।
शिकायत के बाद डीडीनगर थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।